Sponsored
BIHAR

पत्नी की इच्छा के बिना संबंध बनाना कानूनन अपराध है, इसे रेप ही माना जायेगा : हाइकोर्ट

Sponsored

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि बलात्कार का मतलब बलात्कार ही होता है। चाहे वो पति ने ही क्यों न किया हो। पत्नी की सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाना बलात्कार की श्रेणी में रखा जाएगा। न्यायाधीश एम. नागप्रसन्ना की पीठ ने यह टिप्पणी वैवाहिक दुष्कर्म के मामले पर सुनवाई करते हुए की। पीठ ने आरोपी पति पर लगे आरोप को बरकरार रखा। पीठ ने कहा,सदियों से माना जाता है कि औरत पति की गुलाम होती है।

Sponsored

उसकी हर चीज पर पति का हक होता है। वो जैसा चाहे उसके साथ वैसा कर सकता है। लेकिन इस मान्यता को बदलने की जरूरत है। महिला के साथ अन्याय के मामले में सख्त कदम की जरूरत है। क्योंकि, ऐसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अदालत का कहना था कि बेशक शादी के बाद महिला पर पति का हक होता है। लेकिन उसकी अपनी मर्जी भी होती है। पति की ऐसी हरकत का महिला पर मनोवैज्ञानिक और शारीरिक दोनों प्रभाव पड़ता है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored