Sponsored
Breaking News

बिहार के मोहनियां–चौसा एनएच निर्माण को मिली हरी झंडी, राज्य सरकार की ओर से जरूरी कार्रवाई शुरू

Sponsored

सड़क निर्माण के लिहाज से बिहार के लिए एक और गुड न्यूज़ है। राज्य के शाहाबाद के इलाके को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। नेशनल हाईवे-319 ए के निर्माण को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही 45 किलोमीटर लंबी मोहनियां-चौसा सड़क निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस बाबत जानकारी साझा की।

Sponsored

सड़क निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्रालय में जरूरी लेटर ऑफ अवार्ड जारी किया है। बता दें कि 222.72 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह हाइवे एनएच-2 और एनएच-30 के मोहनियां के नजदीक जंक्शन से निकलेगी। इसके शुरू में तकरीबन 3 किमी मोहनियां बाइपास कभी बनना है। इसके पश्चात मोहनियां- रामगढ़-चौसा सड़क बनाया जाएगा।

Sponsored

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि बक्सर मोहनियां-चौसा मार्ग को‌ चौसा से बक्सर रोड फोरलेन बनाया जाएगा। सड़क निर्माण हेतु आवश्यक प्रक्रिया आरंभ हो गई है। प्रदेश सरकार के द्वारा जमीन अधिग्रहण को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। सड़क निर्माण की स्वीकृति देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति नितिन नवीन ने आभार प्रकट किया है। मंत्री ने कहा कि इससे राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने से सासाराम, बक्सर और कैमूर जिले को सीधा लाभ मिलेगा।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored