Sponsored
Breaking News

बिहार के मुखिया चुनाव में भौजी को नहीं दिया वोट, देवर ने त’लवार से गरीब युवक का कान का’टा

Sponsored

भाभी को वोट नहीं दिया तो देवर ने का’टा कान: नवादा में मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में युवक ने नहीं दिया वोट, तो बे’रहमी से पी’टा : नवादा में मुखिया के देवर ने एक शख्स का कान का’ट डाला। कारण बस यह था कि उस शख्स ने उसकी भाभी के पक्ष में वोट नहीं डाला। इससे बौखलाए देवर ने पहले शख्स को बे’रहमी से पी’टा, फिर तलवार से का’न काट दिया। घायल शख्स अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित की पहचान रोड प्रखंड की मरुई पंचायत निवासी अखिलेश यादव के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार रात की है।

Sponsored

घायल अखिलेश यादव ने बताया, ‘पंचायत चुनाव के दौरान मरुई पंचायत की मुखिया उम्मीदवार अरुणा देवी का समर्थन कर रहा था। मैं और मेरे परिवार वालों ने नवनिर्वाचित मुखिया मटुरबा देवी को वोट नहीं दिया। देर रात जब मैं घर लौट रहा था तभी मुखिया का देवर जयकरण यादव 4 अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो से आया। रास्ते में रोकर विवाद करने लगा। कहने लगा तुमने मेरी भाभी को वोट नहीं दिया। इसका आजम तुम्हें भुगतना पड़ेगा।

Sponsored

यह कहते हुए मा’रपी’ट करने लगा। विरोध किया तो त’लवार से बायां कान का’ट डाला। इसके बाद चारों फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर गए।’ पीड़ित अखिलेश ने जयकरण यादव, संतोष यादव, अजीत यादव, कुंदन यादव के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। साथ ही पुलिस से अपील की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored