ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार के भूमि राजस्व विभाग में निकली बंपर बहाली, जानिए जरूरी योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में जमीन के दूसरे फेज का सर्वे कराने हेतु विशेष सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों , सर्वेक्षण कानूनगो और अमीन के 9746 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसके लिए विभाग के पोर्टल के जरिए से ऑनलाइन अप्लीकेशन 16 नवंबर तक मांगे गये हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत विशेष सर्वेक्षण अमीन के 8244 पदों पर नियुक्ति होनी है। दो वर्ष के लिए संविदा पर होने वाली इस नियुक्ति की विशेष बात यह है कि बहालियों के अपेक्षा तीन गुना लोगों को काउंसलिंग हेतु बुलाया जायेगा।

Sponsored

उम्मीदवारों की मेधा सूची बनाई जायेगी, जो 31 मार्च, 2024 तक लागू रहेगी। यानी, यदि कोई उम्मीदवार चयन होने के पश्चात बहाल नहीं होता है अथवा सेवा के समय डिसमिस कर दिया जाता है, तो इसी लिस्ट के आधार पर दूसरे को अवसर दिया जायेगा। विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 744 पदों पर बहाली होनी हैं। अमीन को मानदेय के तौर पर 25 हजार हर माह मिलेंगे। न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएट होनी चाहिए।

Sponsored

वहीं, विशेष सर्वेक्षण अमीन के कुल 8244 पद हैं। सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किए उम्मीदवार अमीन के लिए पात्र होंगे। 31 हजार तनख्वाह दिया जायेगा। विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के 758 पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की डिग्री के साथ दो साल का न्यूनतम अनुभव होना अनिवार्य है। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को प्रतिमाह मानदेय 36 हजार मिलेगा। मोबाइल, लैपटॉप के लिए 12 महीने तक 4000 हर माह मिलेंगे।

Sponsored

बताते चलें कि जमीन सर्वेक्षण हेतु संविदा पर होने वाली नियुक्ति के लिए विभाग की पोर्टल (https:// state.bihar.gov.in.lrc) पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 नवंबर तक होगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 नवंबर, दोपहर 12 बजे तक तय है। अधिकतम उम्र की गणना एक जनवरी, 22 के प्रभाव से होगी। अमीन और विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गयी है। सामान्य के लिए अधिकतम आयु 37, पिछड़े श्रेणी के लिए 40 तथा एससीएसटी श्रेणी के लिए अधिकतम उम्र 42 साल निर्धारित है। लिपिक के लिए न्यूनतम आयु 21 साल है। विभिन्न पदों के लिए विभिन्न मेधा सूची बनेगी।

Sponsored

Comment here