Sponsored
Breaking News

बिहार के भागलपुर में 34 इंच की दुल्हन, 36 इंच के दूल्हे की शादी देखने के लिए उमड़ी लोगकी भीड़…

Sponsored

रब ने बना दी जोड़ी : जब 34 इंच की दुल्हन और 36 इंच के दूल्हे की शादी देखने के लिए उमड़ी बिन बुलाए मेहमानों की भीड़ …, भागलपुर जिले में एक ऐसी शादी हुई, जिसमें बिन बुलाए ही हजारों लोग शामिल हुए। इस अद्भुत विवाह में नव वर-वधू के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। जयमाला समारोह के दौरान स्टेज पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला ऐसे शुरू हुआ कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। दरअसल, ये शादी इसलिए अनोखी हो गई क्योंकि 36 इंच के मुन्ना को उसकी लाइफ पार्टनर मिल गई। 34 इंच की ममता के साथ मुन्ना की जोड़ी देखते ही बन रही थी। सभी इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करना चाहते थे। वहीं, डीजे के साउंड में गाना बज उठा…रब ने बना दी जोड़ी। पूरी शादी में खास रहा जोड़ा अब सुर्खियां बटोरने लगा है।

Sponsored

ये अनोखी शादी नवगछिया के अभिया बाजार निवासी किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी (24) की थी। ममता ने मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल के पुत्र मुन्ना भारती (26) के साथ शादी सात फेरे लिए। इस शादी समारोह में हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी पहुंच गए। दरअसल, दूल्हा-दुल्हन का छोटा कद शादी को अनोखा बना रहा था। जो कोई इस नजारे को देख रहा था वो यही कह रहा था मानो सजीव गुड्डा-गुड़िया की शादी हो रही हो।बता दें कि दूल्हे का कद 36 इंच है, वहीं दुल्हन 34 इंच की है।

Sponsored

शादी में शामिल हुए लोगों ने एक सुर में कहा कि कहा जाता है कि भगवान ऊपर से हर किसी की जोड़ी बनाकर भेजता है। आज वो चरितार्थ भी हो गया। यहां ये भी बता दें कि इन दिनों शादी का लगन तेज है। शुभ मुहूर्त के बीच हर रोज शहनाई बज रही है। भागलपुर की गलियां बैंड-बाजा और बारात से गुलजार हैं। शादी समारोह के चलते बाजार भी गुलजार हैं। और ऐसी कई शादियां हो रही हैं, जो सुर्खियां बटोर रही हैं।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored