Sponsored
ADMINISTRATION

बिहार के जमुई में मिला देश का सबसे बड़ा सोना भंडार… मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Sponsored

PATNA : जमुई में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार… अकेले 44%, देश में 50 करोड़ टन भंडार, मंत्री बोले-बिहार में यह भंडार संसाधनों की श्रेणी वाला : बिहार- 44%, राजस्थान-25%, कर्नाटक-21%, प. बंगाल- 3%, आंध्र प्रदेश-3%, झारखंड-2% : नेशनल मिनरल इंवेंटरी डाटा के मुताबिक देश में 1 अप्रैल 2015 तक स्वर्ण अयस्क का कुल भंडार 50.183 करोड़ टन है। इनमें 1.722 करोड़ टन सुरक्षित श्रेणी व शेष संसाधनों की श्रेणी में है। (शेष 2 फीसदी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र व तमिलनाडु में है।)

Sponsored

15 साल पहले भी हुआ था खनन
बिहार में डेढ़ दशक पहले स्वर्ण भंडार को लेकर खनन कार्य हुआ था। प्रारंभिक सर्वेक्षण में अयस्क में स्वर्ण धातु की मात्रा काफी कम पायी गयी थी। इससे यह काफी खर्चीला और महंगा सौदा माना गया। इसीलिए बाद में कार्रवाई रोक दी गयी। लेकिन, अब माना जा रहा है कि बेहतर तकनीकी के कारण स्वर्ण खनन सस्ता हो सकता है।

Sponsored

लागत कम होने की उम्मीद
हाल ही में केंद्र ने सोने सहित अन्य धातुओं की खुदाई खनिजों से संबंधित नियमों में संशोधन किया है, जिससे गहराई में दबी सोने समेत अन्य धातुओं के लिए जी-4 स्तर के लाइसेंस की नीलामी हो सके। इससे सोने को निकालने में लागत कम होने की उम्मीद है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored