Sponsored
Breaking News

दरभंगा में प्रेमी जोड़े ने लगाई गुहार, वीडियो में लड़की बोली- परिवार वाले मार देंगे

Sponsored
दरभंगा में वीडियो जारी कर लड़की ने कहा कि वो अपनी मर्जी से घर से भाग आई है। लड़के ने उसे नहीं, बल्कि उसने लड़के को भगाया और दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। वीडियो में लड़की ने अपने अपहरण के केस को भी झूठा बताया। साथ ही परिवार वालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जिले के बहेड़ी प्रखंड के हड़च्चा गांव के एक प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर रहा है। वीडियो में प्रेमिका रुपांजली कुमारी ने उसके बालिग होने और अपनी इच्छा से प्रेम प्रसंग में अंतरजातीय विवाह करने का दावा किया है। युवती का कहना है कि उसके परिजनों ने बहेड़ी थाना में उसके प्रेमी राज कुमार दास और प्रेमी के परिजनों पर अपहरण का झूठा मामला दर्ज करवाया गया है।

Sponsored

वीडियो में लड़की खुद लड़के को भगाकर ले जाने की बात कह रही है।

Sponsored

वीडियो में युवती अपने प्रेमी राज कुमार दास के साथ रहने की इच्छा जता रही है। दोनों अपने आपको बालिग बता रहे है। लड़की का कहना है कि उसके परिजन लड़के और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वीडियो जारी कर रुपांजली और प्रेमी राज कुमार दास प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Sponsored

प्रेमी युगल ने शादी का प्रमाण पत्र भी डाला
वीडियो में लड़की ने यह भी दावा किया है कि विक्रम सिंह एवं उनके परिजनों की धमकी के बाद डर से लड़का के सभी परिजन गांव छोड़ चुके हैं। अपहरण की बात से इनकार करते हुए रुपांजली खुद अपने प्रेमी राज कुमार दास को भगाने की बात कह रही है। प्रेमी जोड़े ने अपनी शादी का प्रमाण पत्र भी सोशल साइट्स पर साझा किया है।

Sponsored

मंदिर में की गई शादी का प्रमाण पत्र।

Sponsored

लड़का-लड़की की खोज जारी है- पुलिस

Sponsored

इस संबंध में पूछे जाने पर बहेरी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि अपहृत युवती, फरार चल रहे युवक व उसके परिजनों की तलाश जारी है। कोर्ट में फर्द बयान दिए जाने पर ही मामला स्पष्ट होगा। उससे पूर्व वीडियो साझा करने से कुछ नहीं होगा।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored