Sponsored
Breaking News

गंगा नदी में डूबा जहाज, बिहार के कटिहार में में भीषण हादसा, कई लोग लापता

Sponsored

बिहार में बड़ा हादसा.. झारखंड से आ रही मालवाहक जहाज गंगा में डूबी, कई लोग लापता : कटिहार के मनिहारी से बड़ी खबर आ रही है। जहां देर रात करीब पौने 12 बजे के दरमियान एक बड़ी मालवाहक जहाज गंगा में विलीन हो गयी। सूत्रों की माने तो इस जहाज में गिट्टी से लदे 18 ट्रक सवार थे। कहा जा रहा है कि सभी ट्रक ओवरलोडेड थे। सूत्रों की माने तो झारखंड के साहेबगंज से निकले इस जहाज को 12 बजे के करीब मनिहारी घाट पहुंचना था। लेकिन मनिहारी पहुंचने से ठीक पहले ये जहाज गंगा में समा गया।

Sponsored

किसी तरह इस हादसे में जान बचा कर निकले ट्रक के सहायक चालक ने बताया कि ओवरलोडेड ट्रक जहाज पर सवार ही था कि वो असंतुलित होकर जहाज में जा पलटा। जहाज में वजनदार ट्रक के गिरते ही जहाज का भी संतुलन बिगड़ा और वो गंगा में पलट गया और देखते ही देखते गंगा में समा गया।

Sponsored

इस हादसे में न जाने कितने लोग गंगा में समा चुके हैं। जिनका अता पता नहीं लग पाया है। इधर हादसे ने प्रशासन के होश उड़ा दिए। पूरा महकमा रात से ही गंगा घाट मनिहारी में कूच कर गया। तलाश जारी है। 18 में से करीब 6 से 7 ट्रक निकल पाई है। बाकी का कोई अता पता नहीं चल पा रहा है, तलाश जारी है।

Sponsored

जहाज पर सवार अंसार की माने तो वो जहाज के रिम वाली छोड़ पर बैठा था। अचानक से जहाज पानी की तरफ झुकता चला गया। इसके बाद एक एक कर ट्रक नदी में गिरता चला गया। वो किसी तरह अपनी जान बचा पाए। उस वक़्त सिर्फ चीख गूंज रही थी गंगा में।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored