ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

समस्तीपुर को इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात, 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, सभी तैयारियां हुई पूरी।

बिहार के समस्तीपुर को नए इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात मिलने जा रही है। जिले के सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी गांव में इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण पूरा हो गया है। 75 करोड़ खर्च कर बने इस कॉलेज का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अक्टूबर को करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक शिलान्यास के दौरान वर्ष 2019 से ही यहां पढ़ाई शुरू हो चुकी थी।

Sponsored

उस वक्त कॉलेज में तीन विषयों सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया गया। इसके लिए महाविद्यालय में 240 सीटों का प्रावधान किया गया था। जबकि मौजूदा सेशन 2022 में कम्प्यूटर साइंस (साइबर सिक्यूरिटी) इंजीनियरिंग की स्वीकृति दे दी गई है। जिसमें 60 सीटों पर दाखिला होगा।

Sponsored

इस तरह अब कॉलेज में इंजीनियरिंग की टोटल 300 सीटों पर छात्र-छात्राओं को एडमिशन मिलेगा। वहीं 5 प्रतिशत सीटें ईबीसी वर्ग के लिए अलग से हैं। कहा गया कि अब तक 2019 से तीन सेशन के छात्र मुजफ्फरपुर के एमआईटी में पढ़ाई कर रहे थे। जबकि नए सेशन से पढ़ाई की व्यवस्था नवनिर्मित भवन में होगी।

Sponsored

मौजूदा सत्र 2022 में जेई मेन्स उत्तीर्ण 52 छात्रों का एडमिशन पहली काउंसिलिंग के तहत हुआ है। दूसरी काउंसिलिंग 11 से 13 अक्टूबर को होगी। इसमें जेई मेन्स पास छात्रों का ही एडमिशन लिया जाएगा। इंजीनियरिंग कॉलेज में 300 छात्र और 200 छात्राओं की कैपिसिटी का हॉस्टल बनकर तैयार है। 14 अक्टूबर को कॉलेज के शुभारंभ के बाद 15 अक्टूबर से हॉस्टल में छात्र रहना शुरू करेंगे। छात्रावास हेतु 15 हजार रुपए हर साल के अलावा प्रतिमाह मेस शुल्क 3500 रुपए देना होगा।

Sponsored

इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चन्द्र भूषण महतो ने बताया कि 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन होगा। यहां इस साल कम्प्यूटर साइंस की 60 सीटें बढ़ाकर अब 300 सीटों पर चार ब्रांचों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होगी। इस स्ट्रीम से यहां कक्षा संचालन होगा। छात्रावास भी इस महीने से शुरू हो जाएगा। तमाम तैयारी पूरी हो गई है।

Sponsored

Comment here