ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

धर्म सम्‍मेलन में इंडोनेशिया के बाली से बक्‍सर पहुंचे रामभक्त, बोले- हमारी हर गली में मंदिर, रामायण खून में

बक्सर। बिहार के बक्‍सर में सात से 15 नवंबर तक सनातन संस्‍कृति समागम का आयोजन हो रहा है। इस दौरान अंतरराष्‍ट्रीय संत सम्‍मेलन, राम कथा महायज्ञ, लक्ष्‍मी नारायण यज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा, श्रीराम ज्ञान यज्ञ और गंगा आरती जैसे आयोजन होंगे। इसमें हिस्‍सा लेने के लिए इंडोनेशिया से हिंदू धर्मावलंबी पहुंचे हैं।

Sponsored

बाली राज्‍य में 80 फीसद हिंदू आबादी

सनातन संस्कृति समागम के दौरान अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन में भाग लेने इंडोनेशिया के बाली राज्य से आए हिन्दू धर्म प्रचारक डा. धर्म यशह ने बताया कि इंडोनेशिया में प्रत्येक पूर्णिमा को रामलीला का भव्य आयोजन होता है। इसे देखने के लिए देश विदेश से काफी लोग आते हैं। इंडोनेशिया के बाली राज्य में 80 फीसद हिंदू आबादी है।

Sponsored

बाली में हर पूर्णिमा को होती रामलीला

ऐसा माना जाता है कि इंडोनेशिया के बाली राज्‍य की स्थापना वानर राज बाली के पुत्र युवराज अंगद ने की थी। बाली का वध मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने किया था। इसी से बाली राज्य में प्रत्येक पूर्णिमा के दिन रामलीला का भव्य आयोजन किया जाता है।

Sponsored

इंडोनेशिया के लोगों के खून में रामायण

मंगलवार को श्रीलंका से धनलक्ष्मी व मारीशस से रामायण सेंटर के अध्यक्ष बिनोद बाला अरुण धर्म सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। बाली से आए डा. यशह ने बताया कि इंडोनेशिया के लोगों के खून में रामायण है। सड़क, दुकान, होटल व लोगों के नाम भी रामायण के चरित्रों से जुड़े होते हैं।

Sponsored

ब्रह्मा, विष्णु , महेश की होती है पूजा

इंडोनेशिया के धर्म प्रचारक ने बताया कि बाली राज्य में ब्रह्मा, विष्णु व महेश की पूजा हर जगह होती है। हर गली व चौक चौराहे पर मंदिर की स्थापना की गई है। वह रामलीला मंडली लेकर रामायण का प्रचार प्रसार भारत के दिल्ली, वाराणसी, कोलकाता व मनाली सहित अन्य जगहों पर कर चुके हैं। मंडली में करीब 85 लोग हैं, जो रामायण के प्रचार में तत्पर हैं।

Sponsored

इंडोनेशिया में आदर से लिया जाता बाली का नाम

धर्म प्रचारक ने बताया कि बाली राज्य की स्थापना युवराज अंगद ने की थी। यह विशाल राज्य है। यहां आदर के साथ बाली का नाम लिया जाता है। स्थानीय लोग सु बाली कहते हैं। सु का मतलब सुंदर बाली होता है। रामायण के प्रचार के लिए अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भी डा.धर्म यशह शामिल होने के लिए विभिन्न देशों का भ्रमण कर चुके है।

Sponsored

हर पूर्णिमा को गैर हिन्दू कलाकार करते हैं रामलीला

इंडोनेशिया के बाली में हर पूर्णिमा को रामलीला होती है। इसमें विदेशी व देसी दर्शक शामिल होते है। मंडली में दो सौ कलाकार प्रदर्शन करते है। मंडली के कलाकार हिन्दू नहीं है, फिर भी मनमोहक रामलीला प्रस्तुत करते हैं। यहां हर घर में रामायण का पाठ होता है।

Sponsored

Comment here