Breaking News

जेडीयू विधायक ने मेरे पति की हत्या करवा दी, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की… जनता दरबार में सीएम नीतीश से बोली महिला

Editor
By Editor On September 6, 2021
1 min read 1.2k views

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में जेडीयू विधायक की शिकायत लेकर महिला पहुंची। वाल्मीकिनगर से आई महिला का आरोप था कि जेडीयू विधायक रिंकू सिंह ने उनके पति की हत्या करवा दी। फऱवरी महीने में ही उनके पति की हत्या हुई थी। इस मामले में स्थानीय विधायक रिंकू सिंह को आरोपित किया गया था। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने फिर से पीड़ित महिला को डीजीपी के पास भेज दिया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सितंबर महीने के पहले सोमवार को गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी, खान भूतत्व और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुन रहे हैं। सबसे अधिक मामले भूमि और पुलिस के आ रहे हैं।


एक महिला मुखिया ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिकायत करते हुए कहा कि उनके पति की हत्या कर दी गई। थानेदार आरोपी को बचा रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी भी हुई और 17 दिनों में जमातन मिल गई। अब वह शख्स धमकी दे रहा है। शिकायत सुनने के बाद सीएम नीतीश ने महिला मुखिया को डीजीपी के पास भेज दिया। इसके अलावा मुंगेर से आये एक शख्स ने सीएम नीतीश से गुहार लगाते हुए कहा कि अपराधियों के आतंक से परेशान हैं। हमने दुकान लूटने वालों पर केस किया तो बदमाशों ने दो बार गोली चला दी। सीआईडी में केस चल रहा है। बेटे को पीटा गया। इस पर मुख्यमंत्री ने पीड़ित शख्स को डीजीपी के पास भेज दिया।


Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment