Breaking News

बड़ी खबर: मुजफ्फरपुर में NH 28 पर पलटी यात्रियों से भरी बस, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल, मची अफरातफरी

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On August 5, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तेज रफ्तार के कारण एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें यात्रियों से भरी बस हाइवे किनारे गड्ढे में पलट गई जिसमें करीब 1 दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाल कर उनका इलाज स्थानीय चिकित्सकों के द्वारा कराया जा रहा है।।

 

 

दअरसल सीतामढ़ी से जयपुर जा रही यात्री बस मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरजी चौक के निकट एनएच 28 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बस हाईवे किनारे 5 फीट गड्ढे में जा गिरी है जिसके बाद चीख-पुकार मच गई वहीं स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और उनका इलाज कराया जा रहा है
घायल यात्रियों ने बताया कि बस का काफी स्पीड में थी वही आगे एक ट्रॉली वाला जा रहा था उसने एक ब्रेक मार तो टक्कर हो गई जिसमें बस हाइवे किनारे गड्ढे में जा पलटी है।।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment