Uncategorized

दिल्ली में फर्जी CID अफसर बन 872 ग्राम स्वर्ण आभूषण ठगी करने वाला गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर के कोल्हुआ में अपनी बुआ के घर छिपा था

Shivam
By Shivam On August 8, 2022
1 min read 1.2k views

फर्जी सीआइडी अधिकारी बनकर दिल्ली के करोलबाग थाना के बीडनपुरा में आभूषण कारीगर हफीजुल मौला से 872.210 ग्राम सोने के आभूषण छीनने वाले मो.सादिक को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के होशंगाबाद का निवासी है। अहियापुर थाना के कोल्हुआ पैगंबरपुर स्थित अंसारी कालोनी में कथित बुआ नरिगस के घर में छिपा हुआ था। उसके विरुद्ध महाराष्ट्र, बेंगलुरु व मध्यप्रदेश में भी ऐसे ही मामले दर्ज हंै। उसे गिरफ्तार कर दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में पेश किया। उसे दिल्ली के कोर्ट में पेश करने के लिए 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की अनुमति दे दी गई।

यह है मामला

करोलबाग थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में हफीजुल मौला ने कहा है कि वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के चंडीतला कालीपुर थाना के भागवतीपुर गांव का निवासी है। वह करोलबाग में मोइनुद्दीन की आभूषण दुकान में ज्वेलरी पालिश का काम करता है। 24 जुलाई को दुकान के मालिक मोइनुद्दीन ने ज्चेलरी मेकर गोपाल धारा की दुकान से आभूषण लाने को कहा। वहां से 872.210 ग्राम सोने की 56 चुडिय़ों को बैग में लेकर चला। रेगरपुरा हरध्यान ङ्क्षसह रोड में एक आदमी ने उसे रोक लिया। कहा, चेकिंग चल रही है। जाकर साहब से मिलो। खुद को सीआइडी अधिकारी बताते हुए आइ कार्ड भी दिखाया और दो लोगों के पास ले गया। तीनों ने उसके बैग की जांच की। उसे मोबाइल से बातचीत करने से मना कर दिया और साथ थाना चलने को कहते हुए बैग ले लिया। बाद में बाइक पर बैठाए बिना ही बैग लेकर तीनों भाग निकले।

सीसी कैमरे की फुटेज से सादिक तक पहुंची क्राइम ब्रांच

घटनास्थल के निकट सीसी कैमरे की फुटेज की जांच में कुछ संदिग्धों को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद मामले का पर्दाफाश हुआ। इसमें सादिक की संलिप्तता के साक्ष्य मिले। गिरफ्तारी से बचने के लिए सादिक कोल्हुआ पैगंबंरपुर में छिपा था। उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी रविवार को यहां पहुंचे और अहियापुर थाना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच के अधिकारी पीडि़त हफीजुल को भी अपने साथ लाए थे। उसने सादिक की पहचान की। अहियापुर थानाध्यक्ष विजय कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि सादिक को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम अपने साथ ले गई है।

Shivam

Shivam

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment