Uncategorized

मुजफ्फरपुर में उद्यमी संघ ने ‘गांधीगिरी’ के जरिए किया अनोखा व‍िरोध, जमीन लौटाने की नोटिस पर मिठाई लेकर पहुंचे

Shivam
By Shivam On August 4, 2022
1 min read 1.2k views

बिहार औद्योगिक विकास प्राधिकार (बियाडा) की ओर से चलाए गए नोटिस अभियान के खिलाफ उद्यमी मिठाई लेकर बियाडा कार्यालय पहुंचे। उपमहाप्रबंधक रविरंजन प्रसाद को मिठाई खिलाया।

धरना स्थल पर मिठाई बांटकर विरोध जताया गया। मिठाई लेकर पहुंचे उद्यमी पुष्कर शर्मा ने बताया कि उनकी फैकट्री चल रही है। उनके तरह कई उद्यमी है जिनको फैक्ट्री चलने के बावजूद नोटिस भेजी गई है।

 

उत्तर बिहार उद्यमी संघ के अध्यक्ष नील कमल ने बताया कि उद्यमी विपरीत परिस्थिति में अपना उद्योग चला रहे है। कोरोना के बाद जलजमाव से परिसर तबाह रहा। अब धीरे-धीरे उद्योग का माहौल बना। उसके बाद अब नोटिस भेजकर खाली कराया जा रहा है। इस पर जब तक रोक नहीं लगती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना में मुख्य रूप से लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसरिया, दयाशंकर प्रसाद, संघ के संरक्षक चितरंजन प्रसाद, महासचिव विक्रम कुमार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, अवनीश किशोर, शशांक श्रीवास्तव, तारा शंकर प्रसाद, शशांक श्रीवास्तव, सुरेश खेतान, जे.पी.सिन्हा, लाल बाबू शर्मा, पवन कुमार, मनोज कुमार चौधरी, शत्रुजित कुमार, भारतभूषण, त्रिवेणी चौधरी, राजू राय, संजीव साहू, राजू मेहता, अशोक कुमार देशभक्त, प्रकाश कुमार, अशोक सिन्हा, महिला उद्यमी श्रीमती रेखा बिहानी, सतीश कुमार स्वामी, मनोज चौधरी आदि उपस्थित रहे।

देवरिया थाने को मिलेगा अपना भवन

पारू। प्रखंड का देवरिया थाना अब विशुनपुर सरैया गांव में स्थापित होगा। इसकी कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सात करोड़ रुपये की लागत से विशुनपुर सरैया गंडक कालोनी परिसर में थर्ड ग्रेड का थाना भवन निर्माण का जल्द ही शुभारंभ होगा। वर्ष 2023 में इसे बनवाने के बाद निर्माण कंपनी सरकार को समर्पित कर देगी।

मालूम हो कि वर्ष 1977 में सरकार ने देवरिया की आबादी को देखते ओपी की स्थापना की थी। यह स्वर्गीय रामफल चौधरी के भाड़े के मकान में शुरू हुआ था। 1988 में इसे थाने में परिवर्तित कर दिया गया। इसके बाद तत्कालीन थानेदार मनोज मधुप ने थाने को पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस मे शिफ्ट करा दिया। अभी तक यह वहीं संचालित हो रहा है। थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बताया कि नए थाना भवन का निर्माण विशुनपुर सरैया गंडक कालोनी परिसर में होना तय किया गया है।

Shivam

Shivam

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment