रमजान का पाक माह रविवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन फलों की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई। पपीता, केला, तरबूज, सेब, अंगूर की कीमत में बढ़ गई है।
मेहंदी हसन चौक पर शाम में फल दुकानों पर खरीदारी के लिए रोजेदारों की भीड़ दिखी। सादपुरा किला के मो़ असलम ने बताया कि फलों की कीमत में रमजान के पहले दिन से ही बढ़ोतरी कर दी गई है। बैरिया की चांदनी ने बताया कि रोजेदारों के लिए इफ्तार में फल जरूरी होता है। महंगाई बढ़ने से आम लोगों को फल खरीदना मुश्किल हो जाएगा।





