बिहार बोर्ड ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित इस मैट्रिक की परीक्षा में कम्पाउंडर के पुत्र ने गायघाट प्रखंड में अच्छा स्थान लाकर अपने माता पिता का नाम रोशन कर दिया है.
गरीबी और तंगहाली के बीच जिले के गायघाट प्रखण्ड के राजकीय उच्च विद्यालय पिरौछा के दसवीं के छात्र सौरव निराला ने प्रखंड में टॉप-फाइव में अपना स्थान प्राप्त किया है। सौरव निराला की इस सफलता से माता-पिता गौरवान्वित हैं.
सौरव निराला बताते हैं कि सफलता में विद्यालय के प्रभारी शिक्षक के साथ कोचिंग के शिक्षकों का भी बहुत बड़ा योगदान है। साथ ही माता-पिता का प्रोत्साहन भी उसे कामयाब बनाने में काफी सहायक रहा है. सौरव निराला को बिहार बोर्ड की परीक्षा में 434 अंक प्राप्त हुए है.
वही सौरव निराला के पिता अजय कुमार उर्फ झाजी कहते हैं कि सौरव निराला बचपन से ही मेधावी छात्र है। पढ़ने लिखने में उसकी काफी दिलचस्पी है। इसलिए पूरा परिवार उसे पढ़ाई लिखाई में सहयोग करता है.




