Uncategorized

आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्र, यहां जानिए क्या है कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त ?

Shivam
By Shivam On April 1, 2022
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

 

चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहा है जो 10 अप्रैल तक चलेगी। मंदिरों में शुक्रवार को इसको लेकर विशेष तैयारी की गई। इस नवरात्र में एक भी तिथि के क्षय न होने के कारण श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक माता रानी की आराधना कर सकेंगे।

इस बार सभी नौ दिनों में कई ऐसे योग बन रहे हैं जो फलदायी हैं।

अध्यात्मिक गुरु कमला पति त्रिपाठी प्रमोद ने बताया कि इस बार मां दुर्गा का आगमन घोड़े की सवारी से हो रहा है जो अनहोनी की तरफ इशारा कर रही है। वहीं, भगवती का गमन की सवारी इस बार भैंसा से होगी जिससे देश में रोग और शोक से परेशानी की स्थिति बनी रहेगी। बताया नवरात्रि में कलश स्थापना की प्राचीन परंपरा रही है इसमें सही तिथि और मुहूर्त का बहुत महत्व होता है। इस बार कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 7.30 बजे से 8:21 बजे तक एवं 11 बजे से 11:28 बजे तक है। वहीं, महाअष्टमी का व्रत नौ अप्रैल शनिवार को मनाया जाएगा। रविवार 10 अप्रैल को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

Shivam

Shivam

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment