Uncategorized

पत्नी को ‘टमाटर’ कहने पर भड़का पति, 56 साल के शख्स को मार डाला

Shivam
By Shivam On March 31, 2022
1 min read 1.2k views

बिहार के मुंगेर जिले में हैरान कर देने वाली वारदात हुई है. जगतपुर गांव में बाजार से लौटी महिला ने जब अपने पति को बताया कि एक शख्स ने उससे छेड़छानी की है. इस पर उसके पति ने अन्य छह लोगों के साथ मिलकर कथित 56 साल के अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी है. पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने दो महिलाओं को अरेस्ट कर लिया जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

दरअसल, यह मामला है कि टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी महेश दास अपने घर पर बैठा हुआ था. तभी उसका पड़ोसी ब्रह्मदेव दास उसके घर पर आया और गाली-गलौज देने लगा. वह विरोध करने पर महेश दास के साथ मारपीट करने लगा. जिससे महेश दास जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया. जिसके बाद परिजन उसे उठाकर तिलकारी गांव के एक चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, मौत की सूचना मिलते ही पिटाई करने वाला अपने परिवार के साथ फरार हो गया.

भूदेव प्रसाद दास राजद के प्रखंड अध्यक्ष टेटियाबंबर की मानें तो मंगलवार की शाम महेश दास तिलकारी हटिया से खरीदारी कर लौट रहा था. रास्ते में एक परिचित मिल गया जिससे वह बात करने लगा था. उसने उक्त व्यक्ति से कहा कि टमाटर लेना भूल गया. कई बार वह टमाटर-टमाटर बोला. इसी दौरान में उसके पड़ोसी ब्रह्मदेव दास की पत्नी उधर से गुजर रही थी. उसे लगा कि महेश उसे देख कर ही टमाटर-टमाटर बोल रहा है. उसने घर जाकर परिजनों को इस बारे में सूचना दी की कि महेश दास ने उसके साथ छेड़खानी की. इसी बात को लेकर ब्रह्मदेव और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और जिससे उसकी मौत हो गई.

 

इधर, मृतक की पत्नी मंजू देवी के बयान पर टेटियाबंबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. जिसमें ब्रह्मदेव दास, दिलीप दास, आकाश दास, पूजा देवी, पूनम देवी, सुबोध दास और उसकी पत्नी के नामजद किया गया.

वहीं, इस मामले में हवेली खड़गपुर डीएसपी राकेश कुमार ने फोन पर घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 29 मार्च को मृतक की ओर से महिला को कुछ बोल दिया था. उसी क्रम में आज घटना हुई है. उन्होंने बताया कि कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है जिसमें दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा मृतक के साथ हल्की मारपीट की गई थी लेकिन धक्का लगने से वह गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक के शरीर से कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं. धक्का लगने से गिर जाने की वजह से हार्टअटैक होने से मौत की संभावना लग रही है. लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह साफ हो पाएगी. आरोपी ब्रह्मदेव दास का आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में भी वह एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है.

Shivam

Shivam

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment