Uncategorized

Bihar में एक बाइक और बिना हेलमेट के 7 लोग सवार, पुलिस भी देखकर चौंक उठी, जानें क्यों नहीं कटा चालान

Shivam
By Shivam On March 31, 2022
1 min read 1.2k views

राज्य सरकार (State Government) और परिवहन विभाग के सख्त रवैये के बावजूद अब भी कई ऐसे लोग हैं जो वाहन चलाने के दौरान नियमों को नजरअंदाज करते रहते हैं. उन्हें नहीं पता कि थोड़ी सी लापरवाही उनकी जान तक जा सकती है. सड़कों पर सैकड़ों-हजारों लोगों को बिना हेलमेट के बाइक चलाते देखा जाता है. बाइक पर दो से अधिक के बैठने पर कार्रवाई का प्रावधान है. जुर्माना वसूला जाता है. फिर भी लोग नहीं मान रहे हैं. शिवहर जिले की एक तस्वीर देखकर आप भी चौंक उठेंगे.

ऊपर तस्वीर में एक बाइक पर ट्रिपल लोडिंग तो छोड़िए सात-सात लोग बैठ कर सफर कर रहे हैं. यह देखकर आपको ताज्जुब जरूर होगा. जो तस्वीर सामने आई है वो शिवहर जिले की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक-दो दिन पहले का बताया जा रहा है. एक बाइक पर दो महिलाएं और उनके पास एक-एक बच्चे हैं. इसके अलावा बाइक चालक और उसके आगे दो बच्चे बैठे हैं.

Shivam

Shivam

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment