Uncategorized

स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जान लीजिए क्या है अब नई व्यवस्था

Shivam
By Shivam On March 30, 2022
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर, जासं। इस बार मौसम में बदलाव की रफ़्तार ने सबको चौंकाया है। इसको देखते हुए प्रशासन ने स्कूल संचालन के समय में बदलाव का फैसला किया है। नई व्यवस्था को अप्रैल से ही लागू करने का निर्देश जारी किया गया है।

माना जा रहा है कि प्रशासनिक आदेश के बाद निजी व सरकारी सभी स्कूल इस व्यवस्था का अनुपालन करेंगे। कड़ी धूप होने की वजह से छोटे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। उनके स्वास्थ्य का ख्याल करते हुए प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से यह महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। इसके बाद जिला शिक्षा विभाग ने इस दिशा में आदेश भी जारी कर दिया है।

गर्मी को देखते हुए एक अप्रैल से जिले के सारे स्कूल मार्निंग किए गए हैं। सुबह 6.30 बजे से 11.30 तक कक्षाएं चलाई जाएंगी। डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया है। प्रधानमंत्री पोषण योजना कार्यक्रम मध्याह्न भोजन 11:00 बजे से दिया जाएगा। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को निदेश दिया गया है कि विद्यालय में स्वच्छ जल की उत्तम व्यवस्था एवं विद्यालय परिसर के साथ रसोई घर की भी साफ-सफाई प्रतिदिन कराई जाए। प्रतिदिन प्रात: कालीन चेतना सत्र में बच्चों को चमकी बुखार संबंधी सावधानियों पर विशेष चर्चा की जाए। इसके अतिरिक्त विद्यालय में छात्र- अविभावक गोष्ठी, विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक, प्रभातफेरी कर एईएस के रोकथाम को लेकर अविभावकों को जागरूक करने को भी कहा गया है।

Shivam

Shivam

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment