Sponsored
ADMINISTRATION

राजद एमएलसी ने सदन में दिखाया सीएम नीतीश और पीएम मोदी का यह फोटो, विधान परिषद में मच गया बवाल

Sponsored

PATNA-विधान पार्षद सुनील सिंह एक दिन के लिए निलंबित, विधानसभा में सत्र के दौरान सोमवार को प्रदर्शन करते विपक्षी दलों के विधायक। सुनील सिंह बोले, हमको बोलने नहीं दिया गया : पत्रकारों से बातचीत में सुनील कुमार सिंह ने कहा कि उनको बोलने नहीं दिया गया तो हमलोग सदन से बहिर्गमन कर गए। बाद में उनको पता चला कि उनके खिलाफ निलम्बन की कार्रवाई की गई है और मामला आचार समिति को सौंपा गया है।

Sponsored

पटना। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को राजद के सुनील कुमार सिंह को मंगलवार को पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया है। साथ ही, सुनील कुमार सिंह के सदन में किये गए आचरण के मामले को विधान परिषद की आचरण समिति को सौंपने का नियमन दिया। सभापति श्री सिंह ने सुनील सिंह का आचरण सदन और बिहार की मर्यादा एवं संस्कृति के खिलाफ बताया। उन्होंने सुनील कुमार सिंह के संबोधन को सदन की कार्यवाही से बाहर निकालने का भी निर्देश दिया। यही नहीं, उन्होंने आसन से नियमन दिया कि इससे जुड़ा फुटेज किसी भी पोर्टल पर चलाया गया, तो उसे सदन की अवमानना माना जायेगा और उस पर केस किया जाएगा।

Sponsored

इसके पूर्व, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा भोजनावकाश के बाद विधान परिषद में बिहार विनियोग (संख्या-2), विधेयक, 2022 पेश किया गया। विधेयक पर चर्चा शुरू हुई। जब सुनील कुमार सिंह को बोलने का मौका मिला तो अपने संबोधन के क्रम में वे कविता पढ़ने और एक तस्वीर दिखाने लगे। उस वक्त, आसन पर मौजूद अध्याशी सदस्य संजीव कुमार सिंह ने भी आपत्ति जतायी। कहा कि मूल विषय से हटकर दिया गया वक्तव्य सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होगा। सत्ता पक्ष ने भी कड़ा विरोध जताया। कहा कि प्राय: सुनील सिंह ऐसा व्यवहार सदन में करते रहते हैं। तबतक, कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह आसन पर आए। उन्होंने पूरे प्रकरण पर सख्त नाराजगी जतायी और उन्हें एक दिन के लिए निलंबित किए जाने का नियमन दिया।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored