Sponsored
Breaking News

गांधी सेतू के पूर्वी लेन पर ट्रायल रहा सफल, 7 जून से दोनो तरफ से तेज स्पीड में चलेंगी गाड़ियां

Sponsored

मजबूती जांच में गांधी सेतु की पूर्वी लेन पास, 5 साल बाद दोनों लेन पर चलेंगी गाड़ियां : महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन की सुविधा 7 जून से शुरू होगी। इससे पहले सेतु को मजबूती के विभिन्न पैरामीटर्स को परखने के लिए सेतु पर 25-25 टन वजनी 18 ट्रकों को सेतु के विभिन्न हिस्साें में 36 घंटे तक रखा गया। इसके बाद सेतु के डिप्लेक्शन की जांच हुई। मानकों पर खरा उतरने के बाद सेतु की मजबूती पर मुहर लग गई।

Sponsored

सूक्ष्मता से हुई है जांच : 5.575 किमी लंबे गांधी सेतु के पूर्वी लेन के पूरे हिस्से की सूक्ष्मता से जांच हुई है, ताकि कोई तकनीकी खामी रहने पर उसे तत्काल ठीक किया जा सके। इसी महीने के अंत तक पूर्वी लेन पूरी तरह से ट्रैफिक के लिए तैयार हो जाएगा। 7 जून से एक साथ दोनों लेन पर गाड़ियां भरेंगी फर्राटा, जून 2022 में पांच वर्षों के बाद महात्मा गांधी सेतु का दोनों लेन एक साथ चालू होगा। 25-25 टन वजन के साथ 18 ट्रक पुल पर खड़े रखे { वर्ष 2014 में गांधी सेतु की जर्जर हालत को देख मरम्मत पर सहमति बनी थी। 36 घंटे तक जांंच { 2017 में पुनर्निर्माण शुरू हुआ पहले पश्चिमी लेन का हुआ। एक लेन चालू थी। { जून 2020 में पश्चिमी लेन का काम पूरा हुआ और पूर्वी का शुरू हुआ।

Sponsored

 

Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored