Sponsored
National

गर्मी का तांडव, 25 मार्च से पूरे बिहार में चलेगी लू लगाने वाली गरम हवा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Sponsored

PATNA-पटना समेत राज्यभर में 25 मार्च से लू चलने की संभावना, 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, पांच दिनों तक शुष्क रहेगा माैसम : पटना समेत पूरे बिहार में 25 मार्च से लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। फिलहाल वायुमंडल के निचले स्तर पर पुरवैया चल रही है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी हाे रही है। मार्च में एक दिन भी बारिश नहीं हाेने से अधिकतम तापमान भी बढ़ रहा है। माैसम का मिजाज एेसा ही रहा ताे इसी महीने मई जैसी गर्मी पड़ने की संभावना है। पटना समेत पूरे बिहार में करीब 8 किमी की रफ्तार से गर्म हवा चल रही है। साेमवार काे जयपुर & श्रीगंगा नगर से पटना ज्यादा गर्म रहा। पटना का अधिकतम तापमान साेमवार काे 38.2 डिग्री दर्ज किया गया जाे सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। वहीं जयपुर का 38 & श्रीगंगा नगर का 37.3 डिग्री दर्ज किया गया। साेमवार काे बिहार में सबसे ज्यादा गर्म बक्सर रहा। बक्सर का अधिकतम पारा 39.7 डिग्री दर्ज किया गया।

Sponsored

माैसमविदाें के अनुसार, बिहार में समुद्र तल की सतह से 0.9 किमी तक 6 से 8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है। इस वजह से गर्मी महसूस हाे रही है। वहीं समुद्र तल की सतह से 1.5 किमी ऊपर तक 10 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ व उतर पछुआ हवा चल रही है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले पांच दिनाें तक माैसम शुष्क रहेगा। दिन व रात के तापमान में भी दो दिनों तक कोई परिवर्तन नहीं होगा।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored