Sponsored
Election

MLC चुनाव को लेकर BJP-JDU ने जारी किया कैंडिडेट लिस्ट, जानिए किसे मिला है कहां से टिकट

Sponsored

PATNA- MLC चुनाव में NDA ने तय किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट:JDU से मंत्री सुमित सिंह की पत्नी तो BJP से नीरज बबलू की पत्नी मैदान में : बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए NDA में 24 सीटों का बंटवारा हो गया है। HAM और VIP को एक भी सीट नहीं दी गई है। वहीं, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को भाजपा ने अपनी एक सीट दी। BJP को 12, JDU को 11 और एक सीट पशुपति पारस को हिस्से गई है। सीटों के बंटवारे के बाद प्रत्याशियों के चयन को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। BJP और JDU ने करीब-करीब अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।

Sponsored

इधर, BJP ने 10 नाम तय कर लिए हैं। 9 स्थानीय प्राधिकार वाले पूर्व विधान पार्षदों पर ही BJP दांव लगाएगी। औरंगाबाद और सीवान में पेच फंसा है। औरंगाबाद के पूर्व विधान पार्षद राजन कुमार सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। सीवान के पूर्व विधान पार्षद टुन्नाजी पांडेय BJP छोड़ चुके हैं। इस वजह से दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय होते ही BJP एक साथ प्रत्याशियों के नाम की औपचारिक घोषणा कर देगी।

Sponsored

इस बीच चर्चा है कि सीवान में BJP से नीरज तिवारी और मनोज सिंह दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि, ओम प्रकाश यादव ने मनोज सिंह के नाम पर विरोध शुरू कर दिया है। इस बार LJP से BJP आई नूतन सिंह सहरसा स्थानीय प्राधिकार से फिर चुनाव की तैयारी कर रही है। नूतन सिंह मंत्री नीरज सिंह बबलू की पत्नी है। BJP के 9 नाम जो संभावित है।

Sponsored

बेगूसराय – रजनीश कुमार, रोहतास एवं कैमूर – संतोष कुमार सिंह, दरभंगा- सुनील चौधरी, पूर्वी चंपारण – राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, समस्तीपुर – तरूण कुमार, किशनगंज- डा. दिलीप जायसवाल, कटिहार- अशोक अग्रवाल, सहरसा- नूतन सिंह, गोपालगंज- आदित्य नारायण पांडेय

Sponsored

JDU कोटे में 11 सीट

Sponsored

वहीं, JDU कोटे में 11 सीटें गई हैं। इस को लेकर JDU ने भी अपनी तैयारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को JDU आला कमान ने संकेत दिए हैं वो अपने क्षेत्र में चुनाव की तैयारी में लग गए हैं और अपने स्थानीय प्राधिकार के वोटर से संपर्क बढ़ा रहे हैं। इसमें मंत्री सुमित सिंह की पत्नी सपना सिंह भी तैयारी कर रही है। सपना सिंह मुंगेर स्थानीय प्राधिकार से तैयारी में है। JDU के संभावित उम्मीदवार…

Sponsored

पटना – वाल्मीकि सिंह, मुंगेर- सपना सिंह, भोजपुर – राधाचरण सेठ, गया – मनोरमा देवी, नालंदा – रीना यादव, सीतामढ़ी – पंकज पूर्वे या रेखा पूर्वे, मधुबनी – विनोद सिंह, पश्चिमी चंपारण – राजेश राम, नवादा- सलमान रागिब, मुजफ्फरपुर – दिनेश सिंह, भागलपुर – विजय कुमार सिंह

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored