Sponsored
Breaking News

एक दुल्हन से शादी करने पहुंचे सात दूल्हे, ना दुल्हन मिली और ना ससुरालवाले, फिर हुआ कुछ ऐसा…

Sponsored

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है जहां सात दूल्हे एक साथ पुलिस थाने पहुंच गए। जैसे ही सात दूल्हे एकसाथ पहुंचे तो पुलिस भी हैरान रह गई क्योंकि सभी की शिकायत भी एक जैसी थी। पुलिस को दी शिकायत में दूल्हों ने बताया कि उनकी शादी तय हो गई थी और जब वो बारात लेकर पहुंचे तो हैरान रह गए क्योंकि दिए गए पते पर ना दुल्हन थी और ना ही दुल्हन के परिजन।

Sponsored

 

शादी के नाम पर ऐंठे पैसे

Sponsored

पुलिस ने सभी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के बाद तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि एक संस्था ने इन सभी से शादी कराने के लिए 20 -20 हजार रूपये लिए थे और कहा गया था कि सबकी शादी धूमधाम से की जाएगी। संस्था ने लड़कों की मुलाकात लड़कियों से भी कराई और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 20-20 हजार रुपये वसूले।

Sponsored

 

 

ताला लगा मिला घर में

Sponsored

 

इसी तरह लड़की वालों को भी विश्वास में लिया जाता था और बाद में लड़कियों को कह दिया जाता था कि लड़के ने मना कर दिया है। इसके बाद जब बारात तय समय पर वहां पहुंचती थी तो वहां ताला लगा मिलता था। खबर के मुताबिक भिंड से एक शख्स गाजे-बाजे के साथ जब दुल्हन के घर पहुंचा था वो वहां ताला लगा हुआ मिला और वहां शादी कराने वाली संस्था का कोई दफ्तर भी नहीं था। इसके बाद जब वो शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो वहां 6 दूल्हे पहले से ही बैठे थे और उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था।

Sponsored

 

मोबाइल स्विच ऑफ

Sponsored

 

 

इस तरह के कई मामले पहले ही यहां आ चुके हैं। पीड़ितों ने बताया कि उनसे शादी कराने के नाम पर 20 हजार रुपये लिए गए गए थे और जब वो बारात लेकर आए तो वहां कोई नहीं था और जो मोबाइल नंबर दिए गए थे सभी बंद हैं। पुलिस के मुताबिक, इसके पीछे पूरा एक गिरोह है जो गरीब लड़कियों को सपने दिखाता था कि उनकी शादी अच्छे घरों में की जाएगी और इसी तरह से वो लड़कों को भी फंसाते थे जिनकी शादी नहीं हो पा रही है। ये लोग बस्ट स्टैंड या अन्य सार्वजनिक जगहों पर शादी कराने के पर्चे चिपकाते हैं। इसके बाद शुरू होता है ठगी का धंधा।

Sponsored
Sponsored
Swaraj Shrivastava

Leave a Comment
Share
Published by
Swaraj Shrivastava
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored