Sponsored
Breaking News

पटना सहित बिहार के इन पांच शहरों में मिलेगा कंपोजिट सिलेंडर, जाने इसकी खूबी

Sponsored

कंपोजिट सिलेंडर का विस्तार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने किया है। राजधानी पटना के अलावे बिहार के 5 शहरों में यह अवेलेबल है। जल्द ही इसे वैशाली में लॉन्च करने की कवायद है। कंपोजिट सिलेंडर का रेंज बढ़ने के साथ ही इसके कंज्यूमर्स की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। सबसे पहले सितंबर, 2021 में पटना में इसकी लॉन्चिंग की गई थी। शुरुआती दिनों में कंज्यूमर्स की संख्या कम थी। उस वक्त कंपोजिट सिलेंडर पटना के पांच एजेंसियों के पास मिल‌ रहा था। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सभी 70 गैस एजेंसियों के यहां कंपोजिट सिलेंडर उपलब्ध है। कंज्यूमर्स की संख्या में वृद्धि होकर 884 हो गई है। टोटल कंज्यूमर्स की संख्या पटना जिले में ‌8.9 लाख है।

Sponsored

पटना के अलावा राज्य के 4 शहरों में कंपोजिट सिलेंडर मुहैया करा दिया गया है। इसमें बेगूसराय, नालंदा, गया और आरा शामिल है। वैशाली में इसे लांच करने का प्लान है। हर जिले में चरणबद्ध तरीके से इसे मुहैया कराया जाएगा। डा. रामनरेश सिन्हा (महासचिव, बिहार एलपीजी वितरक संघ) कहते हैं कि उपभोक्ताओं को कंपोजिट सिलेंडर अच्छा लग रहा है। लाल सिलेंडर में इस प्रकार की सुविधा नहीं है।

Sponsored

बता दें कि खाली कंपोजिट सिलेंडर का कुल वजन 5-6 किलो रहता है। 10 किलो इसमें गैस रहता है। एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में भी सहूलियत होती है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के हेड राहुल दीक्षित कहते हैं कि यह पारदर्शी है और गैस कितनी उपलब्ध है, यह बाहर से भी देखा जा सकता है। इसके खत्म होने से पहले ही लोग दूसरा सिलेंडर ले सकते हैं। कंपोजिट सिलेंडर में जंग भी नहीं लगता है।

Sponsored

मॉडर्न किचन की माने तो इसे आकर्षक और सुंदर बनाया गया है। इसे इस तरह से बनाया गया है कि यह विस्फोट नहीं कर सकता है। यह मोल्डेड हाई डेंसिटी पालिथिन इनर लाइनर से तैयार रहता है। इसे फाइबर गिलास से ढका जाता है। इसलिए यह सुरक्षा के मामले में यह काफी बेहतर है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored