Sponsored
BUSINESS

100 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, घरेलू LPG के दाम में बदलाव नहीं

Sponsored

100 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, घरेलू LPG के दाम में बदलाव नहीं, दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2100 रुपए, मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर 2051 रुपए, कोलकाता में 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2174.50 रुपए, चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर अब 2234 रुपए, अलग-अलग शहरों में कमर्शियल सिलेंडर का रेट

Sponsored

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दामों की समीक्षा करती हैं। 1 दिसंबर की समीक्षा से जहां घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग करने वालों की जेब पर बोझ बढ़ा है। जानकारी के मुताबिक, 14.2 KG घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं गया है। वहीं 19 KG के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

Sponsored

हालांकि उम्मीद की जा रही है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई थी और इस कारण रसोई सस्ती हो सकती है। वहीं 2022 में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल की तर्ज पर रसोई गैस भी सस्ती हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Sponsored

बता दें, पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर 266 रुपए महंगा हुआ था। वहीं राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का मिल रहा है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored