Sponsored
ADMINISTRATION

होली खत्म होते ही बिहार में भीषण गर्मी शुरू, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, आज 40 डिग्री जाएगा तापमान

Sponsored

बिहार में गर्मी तोड़ेगी 10 साल का रिकॉर्ड: आज 40 डिग्री के पार जाएगा दिन का तापमान, जमुई सबसे ज्यादा गर्म; अगले 5 दिनों तक राहत नहीं : रविवार को सुबह से पारा का रुख डराने वाला है। जमुई जहां राज्य का सबसे गर्मी वाला क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पटना का पारा सुबह ही 26 डिग्री पार चला गया है। पूर्वानुमान है कि आज राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो जाएगा। अब तक 10 साल में ऐसा पहली बार होगा जब राज्य का अधिकतम तापमान 20 मार्च को 40 डिग्री पार हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक दो तरह की हवा के प्रभाव के कारण मौसम में तेजी के साथ परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

Sponsored

दक्षिणी और पश्चिमी हवा का प्रभाव

Sponsored

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में दक्षिण और दक्षिणी पश्चिमी हवा का प्रवाह सतह से 0.9 किलो मीटर पर हो रहा है। दक्षिण और दक्षिणी पश्चिमी हवा की रफ्तार 5 किलो मीटर प्रति घंटे की है, जबकि 1.5 किलो मीटर उपर पश्चिमी एवं उत्तरी पश्चिमी हवा का भी प्रवाह बना हुआ है। इसकी गति 8 से 10 किलाे मीटर प्रति घंटे की है। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से राज्य में अगले 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा और आसमान भी साफ होगा। दिन और रात के तापमान में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होगी। मौसमी प्रभाव के कारण आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा।

Sponsored

24 घंटे में आसमान से बरसी आग

Sponsored

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में मौसम काफी गर्म हुआ है। इस दौरान पूरे राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा। आसमान पूरी तरह से साफ रहा। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सहरसा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस जमुई में रिकार्ड किया गया, जबकि औसत अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य का अधितम तापमान ऐसे ही बढ़ता जाएगा।

Sponsored

पटना में सुबह से ही उमस वाली गर्मी

Sponsored

रविवार को सुबह से ही पटना में उमस वाली गर्मी पड़ रही है। सुबह 7 बजे ही पारा 26 डिग्री के आस पास पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक इस गर्मी में चिपचिपाहट होगी। इसमें प्यास अधिक लगती है। ऐसे में लोगो को पानी को लेकर हमेशा गंभीर रहना चाहिए। पानी की कमी शरीर में नहीं हो इसका ध्यान रखना चाहिए। मौसम विभाग का कहना है कि दिन मतें पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो सकता है। राज्य में जमुई का तापमान 39.9 डिग्री है, रविवार को पारा 40 पार होने का पूर्वानुमान है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored