Sponsored
Breaking News

सरकारी शिक्षक बनने के लिए बिहार में 8 लाख का रेट Fix! मधेपुरा से Audio हुआ वायरल

Sponsored

अगर आप सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपको जेब ढीली करनी होगी। इसके लिए आठ लाख रुपये का रेट फ‍िक्‍स हो गया है। मधेपुरा से आडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर तरह तरह के चर्चे शुरू हो गए हैं।

Sponsored

दरअसल, मुरलीगंज में शिक्षक नियोजन में व्याप्त धांधली से जुड़ा आडियो वायरल होने से शिक्षक नियोजन की पारदर्शिता पर प्रश्न खड़ा हो गया है। ओडियो वायरल होते ही पूरे जिले में शिक्षा महकमा में हड़कंप मच गया है। मामला मुरलीगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूर्य नारायण यादव से जुड़ा है।

Sponsored

आडियो में शिक्षा विभाग में व्याप्त धांधली व भ्रष्टाचार को दर्शा रहा है। वहीं आडियो में पद का दुरूपयोग की भी बात सामने आई है। दैनिक जागरण आडियो की तकनीकी पुष्टि नहीं कर रहा है। लेकिन विभाग के वरीय पदाधिकारी की खामोशी ही बहुत कुछ बयां कर रहा है। आडियो हाल में ही मुरलीगंज में आयेाजित शिक्षक नियोजन से जुड़ा है। मालूम हो कि मुरलीगंज में शिक्षक नियोजन में व्याप्त भ्रष्टाचार एक समय खूब सुर्खियां बटोरा था।

Sponsored

आडिया में बीईओ गुड्डु नाम के एक शख्स को नियोजन के नाम पर पांच की जगह आठ लाख की मांग रहा है। बीईओ उस शख्स को बता रहा है कि ली जाने वाली राशि ऊपर तक पहुंचाई जाती है। नियोजन कार्य में लगे शिक्षक तक को उसके हैसियत के आधार पर कमीशन दिया जाता है। इसमें पहले गु्ड्डू नाम के एक व्यक्ति ने 3.5 की जगह पांच लाख देने पर तैयार होता है। बाद में बीईओ द्वारा रेट बढ़ाते हुए आठ लाख से कम में काम नहीं होने देने की बात कहा गया। इस पर गुड्डू ने कहा कि जो कहेंगे उसे पूरा किया जाएगा।

Sponsored

बीईओ ने इस मामले में मुरलीगंज के बीडीओ को भी शेयरधारी बताया। वहीं इसे सात से आठ हिस्से में राशि के बंटवारे की बात कही। आडियों में बीईओ ने गुड्डू को बताया कि कैसे वह पहले पूर्णियां डायट में टीचर था। वहां विभाग पर दर्जनों केस कर विभाग को परेशान करने की बात बताया। वहीं आडियों में बीईओ ने बताया कि वह पैसे के बल पर अपने बेटे के जरिये एक दिन में बीईओ का नोटिफिकेशन करवाया। आडियो में बीईओ ने अपनी पहुंच सीएम आफिस तक होने की बात कही।

Sponsored

ओडियो वैसे तो जांच का विषय है। लेकिन आडियो में बीईओ द्वारा नियोजन में धांधली की बात काफी गंभीर मसला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -वीरेंद्र नारायण यादव, डीईओ, मधेपुरा

Sponsored

ओडिया में बीईओ द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। बीईओ ने मनगठंत कहानी बनाकर तमाशा बनाया है। -अनिल कुमार, बीडीओ, मुरलीगंज

Sponsored

ओडियो को साजिश के तहत पंकज नाकम एक शख्स ने बदनाम करने के लिए बनाया है। वह शख्स मुझसे दो लाख मांग रहा था। नहीं देने पर ऐसा किया है।

Sponsored

 

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored
Sponsored
Pranav prakash

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored