Sponsored
Breaking News

शादी के लिए घर से भाग रहे थे दो नाबालिग, थाने पकड़कर लाई पुलिस, परिजनों ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Sponsored

मुजफ्फरपुर जिले की सदर पुलिस ने घर से भाग कर दिल्ली जा रहे प्रेमी युगल को भगवानपुर इलाके में सोमवार की देर शाम पकड़ लिया। दोनों नाबालिग हैं और शादी की नीयत से भाग कर दिल्ली जा रहे थे। किशोरी लालगंज थाना क्षेत्र की है। वहीं किशोर देवरिया थाना क्षेत्र का बताया गया है।

Sponsored

पुलिस ने दोनों को थाने पर लाकर पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि एक पेट्रोल पंप के सामने उसका घर है। उसका प्रेमी भी उसी पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। एक माह पूर्व दोनों की जान पहचान हुई थी। कुछ दिन में ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी। दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का फैसला कर लिया।

Sponsored

रविवार को दोनों देर रात मुजफ्फरपुर जंक्शन जा रहे थे। इसी बीच भगवानपुर में पुलिस ने अकेला घूमते देख पकड़ लिया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर दोनों को थाने लाया गया। सोमवार को सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी थाने पर पहुंचे। थाने पर दोनों के परिजनों ने एक दूसरे को दोषी ठहराना शुरू कर दिया।

Sponsored

इस वजह से थाने पर दोनों पक्षों के बीच काफी बहस हुई। थाने पर हंगामा होने लगा। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों को वहां से हटाया। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता करने की कवायद चल रही थी। थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि किशोर व किशोरी के परिजनों को थाने पर बुलाया गया है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे है। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जायेगा।

Sponsored
input – Dtw 24
Sponsored
Pranav prakash

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored