Sponsored
Breaking News

रक्षाबंधन पर इस बार नहीं पड़ रहा राहु काल और भद्रा काल का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

Sponsored

रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। रक्षाबंधन का पर्व इस बार 22 अगस्त 2021 रविवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा काल नहीं होगा, यानि इस त्योहार पर अशुभ भद्रा का साया नहीं होगा।

Sponsored

रक्षाबंधन पर्व पर इस बार बहनें अपने भाइयों को पूरे दिन राखी बांध सकेंगी। पूर्णिमा की तिथि पंचांग के अनुसार पूर्णिमा 21 अगस्त 2021 शनिवार को शाम 6.10 बजे से आरंभ होगी, जो 22 अगस्त 2021 की शाम 05 .01 बजे तक रहेगी। इस बार राखी बांधने के लिए 12 घंटे का मुहूर्त रहेगा।

Sponsored

रक्षाबंधन पर्व में शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। रक्षाबंधन में राहु काल और भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है, क्योंकि इन दोनों ही काल को अशुभ माना गया है। इस बार भद्रा काल का साया नहीं होने से पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। पंचांग के अनुसार भद्रा काल रक्षाबंधन के अगले दिन 23 अगस्त 2021 को सुबह 5:34 बजे से सुबह 6:12 बजे तक रहेगा। इस बार राखी के पर्व पर शोभन योग सुबह 6.15 से 10.35 बजे तक रहेगा। शोभन योग में सवा चार घंटे तक राखी बांधना श्रेष्ठ रहेगा।

Sponsored

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored
Sponsored
Pranav prakash

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored