Sponsored
Bank

मैं 16 साल की हूँ, मेरे पेट में गुलटन का बच्चा है, शादी करने को इसे भगाकर मंदिर लाया हूँ

Sponsored

ये नहीं…मैं भगाकर लाई हूं’: बेतिया की 16 साल की लड़की बोली- जीऊंगी तो इनके साथ मरूंगी तो इनके साथ बेतिया के एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सामने आया है। जिसमें लड़की (16) बोल रही है कि वो 2 महीने की प्रेग्नेंट थी और अपने लड़के (20) से प्यार करती थी, इसलिए उसके साथ भाग आई। उसने कहा कि जीऊंगी तो इनके साथ मरूंगी भी इनके साथ। लड़की के पिता ने लड़के पर अपहरण का केस दर्ज किया है। लड़की का कहना है कि लड़का उसे नहीं वो खुद लड़के को लेकर भागी है।

Sponsored

लड़की ने बताया कि दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। कई दिनों तक प्रेम प्रसंग चलता रहा। वो प्रेग्नेंट हो गई। इसलिए अपने प्रेमी गुलटेनि यादव के साथ भाग गई। हम दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली है। मेरे माता- पिता, भैया इस बात से नाराज है। ऐसे में मुझ पर आरोप लगाया जा रहा कि मैं घर से दो लाख रुपए और आभूषण लेकर भागी हूं। यह बात पूरी तरह से गलत है। मैं थाने आकर अपने बयान देना चाहती हूं। वहां आकर सच्चाई बताना चाहती हूं। मेरे परिवार वालों ने जो केस दर्ज कराया है वो गलत है।

Sponsored

मामला नवलपुर ओपी थाना क्षेत्र के भरतापट्टी गांव का है। जहां नाबालिग लड़की और गुलटेनि यादव घर से फरार हो गए। लड़की के पिता ने नवलपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद उसने वीडियो जारी किया है। नवलपुर थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया किलड़की के परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored