Sponsored
Breaking News

मिलिए बिहार के गोल्डमैन से, 2 KG सोना पहन कर चलते है, मोबाइल में भी लगा रखा है गोल्ड कवर

Sponsored

आमतौर पर चोर और लुटेरों के भय से लोग 100 ग्राम सोने के गहने भी लॉकर में रखते हैं। प्रेम सिंह बताते हैं कि जब वे 20 साल के थे तब से ही उन्हें सोने के गहने पहनने का शौक है।

बिहार में आमतौर पर चोर और लुटेरों के भय से लोग 100 ग्राम सोने के गहने भी लॉकर में रखते हैं। लेकिन पटना के रहने वाला 38 वर्षीय प्रेम सिंह अपने शरीर पर लगभग दो किलो सोने का जेवर पहनकर सड़कों पर घूमते दिखते हैं। उनके इस शौक की वजह वे पूरे जिले में गोल्डमैन के नाम से जाने जाने लगे हैं।

Sponsored
प्रेम सिंह अपने शरीर पर लगभग दो किलो सोने का जेवर पहनकर सड़कों पर घूमते दिखते हैं

प्रेम सिंह मूल रूप से भोजपुर जिले के बिहियां थाना क्षेत्र स्थित बासोपुर के निवासी हैं. वे जब रास्ते से गुजरते हैं, तो लोग उनके साथ सेल्फी लेने को आतुर हो जाते हैं।

Sponsored

पूरे भारत के लोग उन्हें गोल्डमैन के नाम से जाने

सोने के गहनों के शौकीन प्रेम लगभग एक वर्ष पूर्व लुटेरों के हत्थे भी चढ़ गए थे, लेकिन इससे उनका सोने के आभूषण के प्रति प्रेम घटा नहीं।

Sponsored
प्रेम की ख्वाहिश है कि पूरे भारत के लोग उन्हें गोल्डमैन के नाम से जाने

प्रेम सिंह बताते हैं कि जब वे 20 साल के थे तब से ही उन्हें सोने के गहने पहनने का शौक है। उनकी ख्वाहिश है कि पूरे भारत के लोग उन्हें गोल्डमैन के नाम से जाने।

Sponsored

मेहनत की कमाई से खरीदा है सोना

प्रेम पेशे से ठेकेदार हैं और बिहार में सरकारी भवन बनवाने का काम करते हैं। लेकिन ठेकेदारी से आने वाले पैसे का एक बड़ा हिस्सा वे आभूषण खरीदने में खर्च करते हैं।

Sponsored
बिहार में सरकारी भवन बनवाने का काम करते हैं प्रेम

प्रेम सिंह का कहना है जैसे-जैसे आय बढ़ती है, वैसे वैसे शरीर पर सोना का वजन बढ़ाता है। जमींदार फैमली से आने वाले प्रेम सिंह ने बताया कि जितना भी सोना उन्होंने खरीदा है वो अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा है।

Sponsored

प्रेम के मोबाइल का कवर भी सोने का

प्रेम के मोबाइल का कवर भी सोने का

आपको बता दें कि फिलहाल प्रेम ने सोने की 16 मोटी चेन, दोनो हाथों में दो-दो ब्रेसलेट, हाथ के दसों उंगलियों में अंगूठी पहन रखी है। इसके अलावे प्रेम के मोबाइल का कवर भी सोने का है।

Sponsored
प्रेम सिंह के शरीर पर लगभग दो किलो स्वर्ण आभूषण हैं

प्रेम सिंह के गले में हनुमान का एक बड़ा सा लॉकेट है। वे बताते हैं कि सबसे पहले उन्होंने ये लॉकेट ही खरीदी थी। फिलहाल उनके शरीर पर लगभग दो किलो स्वर्ण आभूषण हैं।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored