Sponsored
Breaking News

मल्टीनेशनल कंपनी की जॉब छोड़कर पहुंचे गाँव, अब पपीते की खेती से सालाना 4-5 लाख कमाई, जाने कैसे

Sponsored

इंजीनियर से किसान बने अंकित युवाओं के लिए रोल मॉडल बन गए हैं। युवाओं की परेशानी देखकर ही अंकित ने गांव में ही खेती करने का निर्णय लिया था। अंकित ने बताया कि मार्केट अच्छा रहने पर सालाना 6 लाख से भी ज्यादा की कमाई हो जाती है।

बिहार के जमुई के अंकित राज की चर्चा पूरे जिले में है। इंजीनियर से किसान बने अंकित युवाओं के लिए रोल मॉडल बन गए हैं। 30 साल के युवा इंजीनियर को बचपन से ही गांव से लगाव था।

Sponsored

अच्छी कंपनी में जॉब के बावजूद वे छोड़कर झाझा पहुंच गए। यहां पपीते की खेती शुरू की। वे करीब 20 कट्ठा में पपीता के पौधे लगाते हैं। 1 हजार पौधों से उन्हें हर महीने करीब 50 हजार महीने की आमदनी हो रही है।

Sponsored
पपीते की खेती से सालाना 4-5 लाख कमाई

6 से 9 महीने का समय लगता है

अंकित के मुताबिक वे जैविक तरीके से खेती करते हैं। बाहर के खाद का इस्तेमाल नहीं करते हैं। जैविक विधि से 6 बाय 6 में एक पौधा लगाया जाता है।

Sponsored

इंजीनियर से किसान बने अंकित युवाओं के लिए रोल मॉडल

पौधे लगाने से फसल पकने तक औसत 6 से 9 महीने लगते हैं। करीब दो लाख रुपए की लागत आती है। अंकित ने बताया कि मार्केट अच्छा रहने पर सालाना 6 लाख से भी ज्यादा की कमाई हो जाती है।

Sponsored

नजदीकी मार्केट में होती है बिक्री

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अंकित ने यह भी कहा कि नए किसानों को सबसे पहले कम जमीन पर पौधा लगाकर शुरुआत करनी चाहिए। आय बढ़ने पर विस्तार देना ज्यादा बेहतर है।

Sponsored

उन्होंने बताया कि पपीता पकने पर इसे जमुई और देवघर (झारखंड) की मंडी में सप्लाई करते हैं। सीधे खरीदार घर आकर पपीता भी ले जाते हैं।

Sponsored
पपीते के पौधों के बीच निश्चित दूरी होती है

स्थानीय लोग को ₹40 किलो के हिसाब से घर से भी पपीते की बिक्री करते हैं। हर करीब 80 किलो पपीता की बिक्री कर लेते हैं।

Sponsored

गांव के युवाओं को भी दिया रोजगार

कोरोना महामारी के दौरान लाखों लोगों की जॉब चली गई थी। लोग पैतृक गांव की ओर लौटने के लिए विवश हो गए थे। युवाओं की परेशानी देखकर ही अंकित ने गांव में ही खेती करने का निर्णय लिया था।

Sponsored
पपीते के पेड़ों पर लगा हुआ पपीते का फल

इसमें उनके परिजनों ने भी साथ दिया। गांव के कई युवाओं को अंकित ने पपीते की खेती के जरिए रोजगार भी दिया है। आस-पास के गांव के लोग भी खेती का गुड़ सीखने के लिए अंकित के पास आते हैं।

Sponsored

अंकित के पिता बताते हैं कि आज के युवा पढ़ाई और डिग्री लेकर दिल्ली बेंगलुरु में 40 से 50 हज़ार की महीने कमाते है। इसे कमाने के लिए 10 से 15 घंटे काम करना पड़ता है। उन युवाओं से भी गांव आकर जैविक विधि से खेती करने का अपील करता हूं।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored