Sponsored
ADMINISTRATION

मर्यादा भूल गई राबड़ी देवी, अशोक चौधरी को दिया सदन में गा’ली, कहा— तुम सरकार के द’लाल हो

Sponsored

PATNA-राबड़ी देवी ने अशोक चौधरी को दलाल कहा:जवाब में अशोक चौधरी ने कहा- राजद के लोग बोलते समय सब कुछ भूल जाते हैं : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि राजद के लोग बोलते हैं कि पिछड़े-अति पिछड़े, दलितों को हम सम्मान देते हैं। लेकिन बोलते समय वो सब कुछ भूल जाते हैं। मैंने कभी तेजस्वी यादव को कुछ नहीं कहा। राजद के लोग चाहते हैं कि किसी तरह से सत्ता हमारे पास हो और उनको सभी जात को अपमानित करना है। वे समझते हैं कि हम ही श्रेष्ठ हैं। दरअसल, मंगलवार को बिहार विधान परिषद् में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अशोक चौधरी को दलाल कहा था। उन्होंने यह भी कहा- कभी इधर तो कभी उधर होते हैं। इसी के बाद अशोक चौधरी ने अपनी बातें कही।

Sponsored

अशोक चौधरी ने कहा कि कार्य संचालन नियमावली से सदन चलता है। विधान सभा के स्पीकर के मामले को राजद के लोगों द्वारा विधान परिषद में उठाना सही नहीं है। बिहार विधान परिषद् में अशोक चौरी ने राबड़ी देवी को बीच में टोक दिया था। इसलिए वो नाराज हो गईं थीं।

Sponsored

क्या था मामला?
राबड़ी देवी ने विधान परिषद में सवाल किया था कि आखिर बिहार विधान सभा के सदस्य विधान सभा में क्यों नहीं आ रहे हैं। राबड़ी देवी ने भाजपा के एमएलसी पर भी कटाक्ष किया था और कहा था कि आप लात-जूते खाकर भी सरकार में बने रहिए। राबड़ी देवी जब नीतीश कुमार द्वारा विधान सभा के अध्यक्ष को अपमानित करने की बात कहते हुए सवाल कर रही थीं तब नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी को बीच में ही टोक दिया था, इसी पर राबड़ी देवी गुस्से में आ गई और अशोक चौधरी को सत्ता का दलाल कह दिया था।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored