Sponsored
Breaking News

बिहार में बन रहा 55 फ़ीट ऊँचे हनुमान जी की भव्य मूर्ति, योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन, बिहार की होगी सबसे बड़ी मूर्ति

Sponsored

इसके निर्माण में अभी तक 1.50 करोड़ इस पर खर्च हो चुके हैं। यह मूर्ति बिहार के सबसे बड़े मूर्ति के रूप में उभर कर सामने आया है।

बिहार के छपरा में हनुमान जी की एक भव्य मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। इस मूर्ति की ऊंचाई करीब 55 फीट है। यह शहर के कदम चौक पर तैयार किया जा रहा है। यह मूर्ति बिहार के सबसे बड़े मूर्ति के रूप में उभर कर सामने आया है।

Sponsored

इसके निर्माण में अभी तक 1.50 करोड़ इस पर खर्च हो चुके हैं। मूर्ति का निर्माण दिल्ली करोलबाग के मूर्तिकार कर रहे हैं। प्रसिद्ध मूर्तिकार सोनू पटेल ने अपने दर्जनों कारीगरों के साथ मिलकर हनुमान जी के भव्य मूर्ति को एक बड़े आकार देने में लगे हुए हैं।

Sponsored

मूर्ति का निर्माण साल 2015 से चल रहा

मुक्ति के निर्माणकर्ता बताते हैं की साल 2015 में इसके निर्माण के लिए शिलान्यास कर दिया गया था। बता दें कि निर्माणकर्ता रामहरि परिवार हैं। मालूम हो कि यह मूर्ति का निर्माण साल 2015 से अब तक चल रहा है।

Sponsored
छपरा में हनुमान जी की एक भव्य मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है

हालांकि बीच में 2 साल कोरोना महामारी के चलते कार्य प्रभावित रहा। इस मूर्ति के बारे में रामहरि परिवार के सदस्यों ने जानकारी देते हुए कहा कि यह मूर्ति अपने आप में एक अद्भुत संयोग है। इस स्थान पर कई वर्षों से अस्थाई मूर्ति बनाकर पूजा किया जाता रहा है।

Sponsored

शुरू में 21 फीट की मूर्ति बनाने को लेकर हुई सहमति

वहीं परिवार के सदस्यों ने मन बनाया कि एक स्थाई मूर्ति का निर्माण करवाया जाए। शुरू में 21 फीट की मूर्ति बनाने को लेकर सहमति हुई। इसके लिए मूर्तिकार से संपर्क किया गया।

Sponsored
इसके निर्माण में अभी तक 1.50 करोड़ इस पर खर्च हो चुके

इसके बाद मूर्तिकार के कहने पर 35 फीट के मूर्ति बनाने को लेकर समझौता हुआ। लेकिन जब मूर्ति बनकर तैयार हो गया तो मापने पर पता चला कि यह मूर्ति 55 फीट का है।

Sponsored

योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

स्थानीय लोगों के मुताबिक ऐसा होना हनुमान जी का प्रभाव माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मूर्ति का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में उनसे संपर्क किया जा चुका है।

Sponsored
इस मूर्ति का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा

आगामी दुर्गापूजा तक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन का तिथि रखी जाएगी। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। शेष कार्य संपन्न होते ही मूर्ति का उद्घाटन कर दिया जाएगा।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored