Sponsored
Breaking News

बिहार में फिल्म सिटी निर्माण के लिए इस जिले में भूमि अधिग्रहण पूरा, एक्टर सुशांत सिंह के नाम पर रखे जाने की मांग

Sponsored

बिहार में फिल्म सिटी बनाने के लिए सरकार ने राजगीर के नीमा गांव में जमीन अधिग्रहण पूरा कर लिया है। फिल्म सिटी बनाने का काम तेजी से होगा ऐसी उम्मीद है। बता दें कि सरकार की ओर से फिल्म सिटी लगभग 20 एकड़ एरिया में बना रही है। बिहार में नई फिल्म सिटी को लेकर कोई पॉलिसी नहीं बनी है। सरकार नीमा में फिल्म सिटी बनाने से पहले ही पॉलिसी तैयार कर लेगी। अभी तक इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

Sponsored

बिहार के कला संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन बताते हैं कि राजगीर में फिल्म सिटी निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य पूर्ण हो चुका है। पॉलिसी बनाने पर काम बहुत जल्द शुरू होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव को आदेश दिया है। हालांकि नाम को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर फिल्म सिटी का नाम रखे जाने को मांग काफी पहले से हो रही है।

Sponsored

मंत्री ने कहा कि विभागीय स्तर पर फिल्म सिटी निर्माण को लेकर बैठक हुई है। इसके लिए दूसरे राज्यों के फिल्म नीति का अध्ययन किया गया है। राजगीर में बनने जा रहे फिल्म सिटी में स्टूडियो के अलावा डोरमेट्री और होटल जैसी सुविधाएं होंगी। तकरीबन 142 करोड़ रुपए की राशि से फिल्म सिटी का निर्माण होना है। अफसरों को सीएम ने निर्माण में तेजी लाने के लिए एक सप्ताह पहले आदेश दिया है।

Sponsored

बताते चलें कि स्थानीय लोग से लेकर दिग्गज नेताओं ने बिहार में बनने जा रहे फिल्म सिटी का नाम दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखे जाने की मांग की है। कई संस्थाओं ने तो एसएसआर के नाम पर फिल्म सिटी का नाम रखे जाने के लिए सिग्नेचर अभियान चलाया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी दिवगंत सुशांत सिंह के नाम पर फिल्म सिटी का नाम रखे जाने की मांग की थी।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored