Sponsored
Breaking News

बिहार में गंगा का रौद्र रूप, मुंगेर को छोड़कर सभी जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा

Sponsored

बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। गंगा नदीं अपने उफान पर है, वहीं आसपास की नदियां सोन और पुनपुन में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार के दिन गंगा नदी इलाहाबाद से फरक्का तक लाल निशान के काफी उपर बह रही है। मुंगेर जिले को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर गंगा नदी लाल निशान से एक मीटर उपर बह रही है।

Sponsored

बक्सर से लेकर पटना तक हालात ऐसे हैं, कि दियारा क्षेत्र के घरों में पानी घुसने लगा है। वहीं बक्सर कोचस स्टेट हाईवे पर भी लगभग 1 फुट तक पानी भर गया है। भागलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर कई जगहों पर बाढ़ का पानी बहने लगा है। इससे भागलपुर जिला मुख्यालय का दूसरे जिलों से संपर्क कटने की स्थित बन गई है।

Sponsored

दियारा में लगी खरीफ फसलें डूब गई हैं, और समस्तीपुर जिले के मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड की दर्जनों पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। बताया जा रहा है यहां गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रहा है। वैसे गंगा पटना के गांधीघाट, हाथीदह और कहलगांव में अब तक के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गई है।
आज हाथीदह में यह नदी नया उच्चतम स्तर बनाने को तैयार है। आपको बता दें कि यहाँ इसका जलस्तर उच्चतम स्तर 43.17 मीटर से मात्र सात सेमी नीचे है। वहीँ पुनपुन और सोन भी पटना में लाल निशान से काफी ऊपर जाने के बाद भी तेज रफ्तार से बढ़ रही है। डीएम अमन समीर के अनुसार, ‘गंगा का जलस्तर इलाहाबाद में तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से कम हो रहा है। इसका असर बक्सर समेत राज्य के गंगा किनारे वाले अन्य जिलों पर भी आगामी 24 से 48 घंटे में दिखेगा।’

Sponsored

 

 

 

input –

Sponsored
Sponsored
Pranav prakash

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored