Sponsored
National

बिहार के सरकारी कर्मियों को सरकार की सौगात, 3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता, कैबिनेट ने दी मंजूरी।

Sponsored

सरकारी नौकरी करने वालों को बिहार सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार में सरकारी सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब तक राज्य के कर्मियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। 3 प्रतिशत बढ़ोतरी होने के बाद अब इन्हें 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। बैठक में टोटल 14 प्रस्ताव पर मुहर लगी।

Sponsored

मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न होने के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने जानकारी दी कि 1 जनवरी 2022 से राज्य कर्मियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता प्राप्त होगा। सरकार के नई घोषणा से चार लाख से अधिक कर्मचारी और साढ़े तीन लाख पेंशन धारियों को फायदा होगा। इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद सालाना सरकार को 1133 करोड़ रुपये का एक्स्ट्रा लोड बढ़ जाएगा।

Sponsored
संकेतिक चित्र

सूबे के अफसरों और कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मंत्रिमंडल ने अनुमान्य रोगों में आठ नए बिमारियों को शामिल किया है। जिन आठ नई बीमारियां को शामिल किया गया हैं उनमें रूमेठी गठिया, मस्तिक पक्षघात, पार्किंसन रोग, क्रोनिक डिजीज, अतिगलग्रंथिता, सोरायसिस, लाइकेन प्लानस और पेल्विक इंफ्लमेट्री डिजीज है।

Sponsored

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की सहमति के बाद राज्य में फिल्म कश्मीर फाइल्स को 16 मार्च 2022 से टैक्स मुक्त किया गया था। सोमवार को इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने भी स्वीकृत कर दिया है। वित्त विभाग के प्रस्ताव के बाद मंत्रिमंडल ने बिहार आकस्मिकता निधि जो 350 करोड़ थी। उसे 23 मार्च 2023 तक के लिए अस्थायी तौर पर बढ़ाकर 9500 करोड़ रुपये करने की स्वीकृति दे दी है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored