Sponsored
ADMINISTRATION

बिहार के रेल यात्रियों के लिये अच्छी खबर : इस स्टेशन पर लगाई गई POET मशीन, जानिए क्या होगा फायदा

Sponsored

रेलवे लगातार देश के बड़े स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में विस्तार कर रहा है। बिहार का सबसे बड़े और अति महत्वपूर्ण स्टेशन होने के नाते पटना जंक्शन पर भी कई सारी यात्री सुविधाओं का विकास किया गया है। पूर्व मध्य रेल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर पैसेंजर ऑपरेटेड इन्क्वायरी टर्मिनल(POET मशीन) लगाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। सबसे पहले पटना जंक्शन पर ये मशीन लगाई गयी है।

Sponsored

इस तरह से होगा फायदा।

Sponsored

बताते चलें कि यात्रियों को अब आरक्षण काउंटर पर भीड़ में खड़ा नहीं होना होगा। किसी भी ट्रेन में सीटों की उपलब्धता की जानकारी जानने के लिए अभी लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ता हैन। लेकिन अब पटना जंक्शन पर चार मशीनें लगा दी गयी है जिसमें बस ट्रेन नंबर डालते ही उस ट्रेन में सीटों की पूरी अपडेटेड जानकारी सामने आ जाएगी। वहीं अगर किसी यात्री को अपने आरक्षित टिकट से जुड़ी जानकारी चाहिए होगी तो वो भी इस मशीन की मदद से पूरी जानकारी ले सकेंगे।

Sponsored

इंटरनेट इस्तेमाल ना करने वाले यात्रियों को होगी विशेष सुविधा।

Sponsored

बता दें कि वर्तमान में जो सिस्टम चला आ रहा था उसके तहत वैसे यात्री जिनके पास इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है उन्हें अपना पीएनआर स्टेटस जानने के लिए चार्ट का इंतजार करना पड़ता था। फिर चोट लगने के बाद भीड़ भाड़ में लाइन लेकर अपना सीट चेक करना पड़ता था। लेकिन वैसे लोगों को अब काफी राहत मिलेगी। नई मशीनों की मदद से यात्री अपने टिकट के बारे में सारी जानकारी केवल पीएनआर नंबर डालकर स्क्रीन पर देख सकते हैं। पीएनआर नंबर डालते ही स्क्रीन पर उस टिकट की सारी जानकारी सामने आ जाएगी। आपकी सीट कंफर्म हुई या नहीं ये पता चल जाएगा। साथ ही आपको कोच की भी सारी जानकारी मिल जाएगी कि किस कोच में कितने नंबर सीट आपको दी गयी है। जल्द ही इस मशीन को और प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लगाया जाएगा।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored