भारतीय रेलवे के मालदा टाउन मंडल में रतनपुर एवं जमालपुर स्टेशन के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। जिस वजह से बिहार के रास्ते होते हुए जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर गया है। हालांकि इस दोहरीकरण का हो रहे कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव हुआ है। इस रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों में बदलाव हुआ है। अलग-अलग तिथियों में 10 मेल एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। जबकि 5 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द की गई हैं, तथा कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है।
रद्द की गई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें
1.आनंद विहार टर्मिनस से 24.01.2022 को प्रस्थान करने वाली 22406 आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस। 2.भागलपुर से 23.01.2022 से 27.01.2022 तक प्रस्थान करने वाली 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस। 2.भागलपुर से 25.01.2022 को प्रस्थान करने वाली 22405 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस। 4.दानापुर से 24.01.2022 से 28.01.2022 तक प्रस्थान करने वाली 13236 दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस।5.मुजफ्फरपुर से 23.01.2022 से 27.01.2022 तक प्रस्थान करने वाली 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस। 6.साहिबगंज से 24.01.2022 से 28.01.2022 तक प्रस्थान करने वाली 13235 साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस। 7.भागलपुर से 24.01.2022 से 28.01.2022 तक प्रस्थान करने वाली 15553 भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस। 8.जयनगर से 23.01.2022 से 27.01.2022 तक प्रस्थान करने वाली 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस। 9.राजेंद्र नगर टर्मिनल से 24.01.2022 से 26.01.2022 तक प्रस्थान करने वाली 13242 राजेंद्र नगर टर्मिनल-बांका एक्सप्रेस। 10.बांका से 25.01.2022 से 27.01.2022 तक प्रस्थान करने वाली 13241 बांका-राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा ।
रद्द की गई पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें
1.दिनांक 23, 24 एवं 26 जनवरी को भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 12367 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनस विक्रमशिला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बांका-जसीडीह-किऊल के रास्ते चलेगी। 2.दिनांक 23.01.2022 से 28.01.2022 तक हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस हावड़ा से अपने निर्धारित समय 19.50 बजे के बदले 23.00 बजे खुलकर परिवर्तित मार्ग वाया खाना जंक्शन-आसनसोल-झाझा-किऊल के रास्ते 3.दिनांक 26.01.2022 को भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 12254 भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया साहिबगंज-बड़हरवा- रामपुरहाट-वर्द्धमान के रास्ते। 4.दिनांक 25.01.2022 को भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बांका-जसीडीह-किऊल के रास्ते।5.दिनांक 23.01.2022 एवं 25.01.2022 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 12336 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बांका-जसीडीह-किऊल के रास्ते। 6.दिनांक 27.01.2022 को भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बांका-जसीडीह-किऊल के रास्ते। 7.दिनांक 22.01.2022 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झाझा-जसीडीह-बांका के रास्ते। 8.दिनांक 23.01.2022 से 28.01.2022 तक गया से प्रस्थान करने वाली 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस गया से अपने निर्धारित समय 12.20 बजे के बदले 16.20 बजे खुलकर परिवर्तित मार्ग वाया झाझा-आसनसोल-खाना जंक्शन के रास्ते।9.दिनांक 24.01.2022 को भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया बांका-जसीडीह-झाझा के रास्ते होते हुए जाएगी।
Leave a Comment