Sponsored
Breaking News

बिहार के मत्स्य पालकों को सरकार देगी 8 लाख तक की आर्थिक मदद, जानिए कैसे उठा सकते हैं योजना का लाभ

Sponsored

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य और केंद्र सरकारों की ओर से हाल के सालों में कई बड़े कदम उठाए गए हैं। खेती-किसानी के साथ ही पशुपालन तथा मछली पालन के क्षेत्र में कई ऐसे निर्णय लिए गए हैं जो खेतिहरों के लिए मुफीद साबित हुए हैं। अब इसी कड़ी में राज्य सरकार किसानों को पेन बेस्ड (मन, चौर तथा झील जैसे जल स्रोत) मत्स्य पालन के लिये 75 प्रतिशत तक की अनुदान दे रही है।

Sponsored

देश के ग्रामीण इलाकों में मत्स्य पालन काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कम पैसे में बढ़िया मुनाफा मिलने के कारण किसानों के लिए यह कारोबार पहली पसंद होता जा रहा है। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तादाद में किसान मत्स्य पालन से जुड़कर बंपर कमाई कर रहे हैं।

Sponsored

बिहार सरकार ने पेन बेस्ड मत्स्य पालन इकाई की स्थापना हेतु 10 लाख 50 हजार रुपये लागत रखी है। सरकार के द्वारा इस पर 75 फीसदी तक का सब्सिडी दिया जा रहा है। एक अनुमान के अनुसार, मन, चौर तथा झील जैसे जल स्रोतों में मत्स्य पालन के लिए खेतिहरों को अधिकतम 7 लाख 87 हजार 500 रुपये की अनुदान मिलेगी।

Sponsored

बिहार सरकार की इस स्कीम का लाभ फिलहाल मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, छपरा, सिवान, खगड़िया, कटिहार, पूर्णियां, सुपौल, किशनगंज, सहरसा, अररिया, बेगुसराय, मधेपुरा, समस्तीपुर और दरभंगा के किसान उठा पाएंगे। यहां के मत्स्य पालकों को इस स्कीम का लाभ लेने के लिए बिहार मछली पालन विभाग वेबसाइट fisheries.bihar.gov.in पर 18 अक्टूबर से पूर्व आवेदन करना होगा। योजना के विषय में ज्यादा जानकारी के लिए किसान मत्स्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 15545 या फिर 18003456268 पर कॉल कर सकते हैं।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Share
Published by
Abhishek Anand
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored