Sponsored
ADMINISTRATION

बिहार के बांका में रे’पिस्ट बाप को 10 साल जेल, घर में बेटी को बनाया ह’वस का शिकार, 10000 जुर्माना

Sponsored

बांका में बेटी के रेपिस्ट पिता को 10 साल जेल : घर में ही बेटी को बनाया था हवस का शिकार, 10 हजार जुर्माना भी लगा :

Sponsored

बांका कोर्ट ने आज एक बलात्कारी बाप को 10 साल की जेल और कुल 10 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने कहा है कि अर्थदंड नहीं देने पर अभियुक्त को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सजा सश्रम दी गई है।

Sponsored

जानकारी के अनुसार कटोरिया प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र की पीड़िता ने अपने ही पिता पर ही रेप करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था। यह मामला 3 सितंबर 2018 का है। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि उसके पिता ने मां के नहीं रहने पर घर में अकेली पाते ही रेप के वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए हवसी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Sponsored

इसी मामले में एडीजे चंद्र मोहन झा ने दोनों पक्षों के बयान सुनने के बाद पिता को दोषी पाते हुए धारा 376 के अंतर्गत 10 वर्ष एवं 5000 अर्थदंड, पॉक्सो एक्ट के तहत 3 वर्ष एवं 5000 अर्थदंड की सजा सुनाई है। बहस में सरकारी अधिवक्ता हीरालाल सिंह एवं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता कन्हैयालाल मिश्र एवं आनंद देव चौधरी ने हिस्सा लिया। पीड़ित बिटिया ने 10 साल बाद अपने हक में फैसला सुनकर कानून को धन्यवाद कहा।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored