Sponsored
Breaking News

बिहार के फिल्म लेखक संजीव झा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बेहद गंभीर मुद्दे पर है फिल्म

Sponsored

बिहार के युवा केवल सरकारी नौकरी ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में अपना जलवा बिखेर रहे है, इस बात को और भी अधिक बल मिला है बिहार के उस युवा राइटर से जिनके लिखे फिल्म को इस बार 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सफलता मिली है।

Sponsored

जी हाँ हम बात कर रहे है बिहार के चंपारण के रहने वाले संजीव कुमार झा की जिनकी लिखी मराठी फिल्म ‘सुमी’ को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार मिला है। आम जीवन से जुड़ी इस फिल्म की कहानी दिल को छूती है।

Sponsored

संजीव झा ढाका प्रखंड के सोरपनिया निवासी नरेंद्र झा के पुत्र है, संजीव पूर्व में भी कई फिल्मों को लिख चुके है जिसमें ‘जबरिया जोड़ी’ काफी हिट भी साबित हुई थी। अभी वे एक बायोपिक फिल्म पर काम कर रहे हैं।

Sponsored

लेखक संजीव बताते हैं कि सुमी का कथानक लिखने की प्रेरणा खुद के शुरुआती जीवन से मिली। इस कहानी की भाषा भले ही मराठी हो, लेकिन यह देश की तमाम लड़कियों की कहानी है। संजीव ने कहा कि यह एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसे आगे पढ़ने के लिए साइकिल की जरूरत होती है। इस फिल्म में उसका और उसके परिवार का संघर्ष दिखाया गया है। इसे देखकर दर्शकों को लगेगा कि यह आम लड़की, परिवार व आसपास की कहानी है।

Sponsored

मालूम हो कि संजीव की शुरुआती शिक्षा ढाका में हुई, मुजफ्फरपुर एलएस कालेज से 12वीं करने के बाद उन्होंने दिल्ली के जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय से साहित्य विषय से स्नातक किया। इसके पहले संजीव कुमार झा द्वारा लिखित ‘बारोट हाउस’ वेब सीरीज जी-5 ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित हो चुकी है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored