Sponsored
Breaking News

बिहार के इंजीनियर ने जॉब छोड़कर बनाया एप, 1 हजार लोगों को मिला रोजगार, सभी जिलों में लांच की तैयारी

Sponsored

दिल्ली की मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब छोड़ खगड़िया पहुंचे एक इंजीनियर ने मोबाइल एप बनाकर यहां के कामगारों को जॉब दिलाने की कोशिश की है। इस एप का नाम फ्रोगवॉक है।

Sponsored

फ्रोगवॉक नाम के इस एप से लोग बड़ी आसानी से अपने घर जरूरत के कामगारों को बुला सकते हैं। इसके अलावा इस एप में डॉक्टर, होटल, बैंक्वेट हॉल सहित कई अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी जानकारी दी गई है।

Sponsored
फ्रोगवॉक एप के फाउंडर निर्मल देव

जयप्रकाश नगर मोहल्ले के निर्मल देव ने हैदराबाद में इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली कम्युनिकेशन में बीटेक किया है। मोबाइल एप के जरिए लोगों को रोजगार दे रहे हैं।

Sponsored

फ्रोगवॉक एप से अभी खगड़िया, बेगूसराय और मुंगेर जिले के करीब 1000 कामगार जुड़े हुए हैं। उन्हें जॉब भी मिल रही है।

Sponsored

मुख्य उद्देश्य गरीब कामगारों को लाभ पहुंचाना

इंजीनियर निर्मल देव ने बताया कि वे लॉकडाउन में जब खगड़िया आए तो उन्होंने यहां के छोटे कामगारों की समस्या देखी।

Sponsored
डिप्टी सीएम के साथ स्टार्ट अप करने वाले इंजीनियर निर्मल देव

इसके बाद उन्होंने इन छोटे कामगारों के लिए फ्रोगवॉक नाम का एप बनाया। जिसे लोग गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Sponsored

सारी जानकारी एप में

निर्मल देव ने बताया कि छोटे कामगार जैसे प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, रिपेयर सर्विस, हलवाई आदि को हमेशा काम नहीं मिलता है।

Sponsored
सारी जानकारी एप में

वहीं आम लोगों को भी इन कामों के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में ये एप लोगों को घर बैठे इन कामगारों की सारी जानकारी देने का एक बढ़िया मध्यम साबित हो रहा है।

Sponsored

इस एप में इन लोगों के संपर्क नंबर दिए गए हैं। लोग अब घर पर ही इन कामगारों को बुलाकर अपनी समस्या का समाधान कर ले रहे हैं।

Sponsored

पूरे बिहार में लॉन्च की है तैयारी

फ्रोगवॉक एप के लिए निर्मल देव को राज्य सरकार की तरफ से बिहार चेंज मेकर अवार्ड 2022 भी मिल चुका है। उन्होंने बताया कि इस एप से सिर्फ तीन जिलों में 1000 से ज्यादा कामगार जुड़े हैं।

Sponsored

इस सफलता के बाद अब वे अपने इस एप को पूरे बिहार में फैलाना चाहते हैं। इससे लोगों को काफी आसानी होगी।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored