Sponsored
ADMINISTRATION

बिहार का यह गाँव जहाँ आधा से ज्यादा महिलाएं करती हैं नौकरी, सिपाही से लेकर कर्नल तक है यहां की महिलाएं

Sponsored

यहां की आधी से ज्यादा आबादी दुर्गम रास्तों पर बंद आंखों से नहीं खुली आंखों से सपने देखते हैं। कड़ी मेहनत से ऊंची मुकाम हासिल कर जीवन की उड़ान तय करते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के जगदीशपुर बघनगरी गांव की बहू-बेटियां सिपाही से लेकर करनाल तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। आसपास के इलाकों के लिए इन्होंने मिसाल पेश कर दी है।

Sponsored

18000 की आबादी जगदीशपुर-बघनगरी गांव की है। जिसमें से 200 से ज्यादा महिलाएं सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाओं में बड़े पदों पर सेवा दे रही हैं। एक कर्नल, 40 शिक्षक-प्रोफेसर, पांच चिकित्सक, 50 इंजीनियर, एक-एक डीपीओ, रजिस्ट्रार व गार्ड, 20 नर्स, 24 सेविका-सहायिका और दो सिपाही समेत अन्य पदों को संभाल रही है। इनमें से ज्यादातर महिलाओं की पढ़ाई-लिखाई गांव के विद्यालय से लेकर मुजफ्फरपुर शहर के शिक्षण संस्थानों से संपन्न हुई है।

Sponsored

इसी गांव के रामसागर मिश्र की पुतोह डॉक्टर साधना पुणे में कर्नल के पद पर नियुक्त हैं। उनकी पोती भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझीकोड से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है। गांव की ही डॉक्टर अर्चना मिश्रा नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रोफ़ेसर है। वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर गांव के निरूपा शर्मा सेवा दे रही है।

Sponsored

गांव की ही अंजली मिश्रा इंदौर में रजिस्ट्रार है। टीचर कुमार मीना बताती है कि शिक्षा के कारण समाज में बड़ा बदलाव आया है। महिलाएं सचेत हुई है। आसपास के गांव के लिए महिलाओं ने मिसाल पेश की है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिव्या कुमारी बेंगलुरु में नौकरी कर रही है। वह कहती है कि यहां की महिलाओं पुरुषों के मुकाबले अपने भविष्य के प्रति ज्यादा चिंतित है।

Sponsored

सरकारी नौकरी करने वाले गांव की पहली महिला शत्रुघन मिश्रा की पत्नी जनकलली देवी थी। साल 1961 में उन्होंने ब्लॉक में ग्राम सेविका के पद पर नौकरी की थी। जगदीशपुर-बघनगरी पंचायत के मुखिया राजेश कुमार ललन ने दैनिक जागरण के बताया कि शिक्षा में कोई अंतर नहीं है। सामाजिक एकरूपता की वजह से ही गांव में बदलाव आया है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored