Sponsored
Breaking News

बांका में पूर्व मुखिया के बेटे का प्राइवेट पार्ट काटा… गुटखे का थूक पड़ने से शुरू हुआ विवाद

Sponsored

बांका में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर आपसी विवाद में पूर्व मुखिया के पुत्र का गांव के ही कुछ लोगों ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया है। जहां पीड़ित युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Sponsored

जानकारी के अनुसार पीड़ित पोखरी पंचायत के पूर्व मुखिया का 30 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार है। लक्ष्मण कुमार गढ़ीमोहनपुर का रहने वाला है। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। परिजनों ने पहले शंभूगंज सीएससी में उसे भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

Sponsored

गांव में तनाव का माहौल

Sponsored

पीड़ित के परिजनों का कहना है कि लक्ष्मण के साथ पहले आरोपितों ने जमकर मारपीट की। फिर धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट को काट दिया। रक्त स्राव होने से लक्ष्मण अचेत हो गया। पूर्व मुखिया ने इस मामले में गांव के ही पिंटू सिंह, सुनील सिंह, पप्पू सिंह, मनोज सिंह, समेत अन्य लोगों पर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

Sponsored

इस तरह शुरू हुआ विवाद

Sponsored

लक्ष्मण कुमार गांव के ही पप्पू सिंह के साथ शाम को नदी किनारे गया था। इस दौरान हल्की बारिश होने लगी। इसके बाद दोनों गांव के ही मनोज सिंह के बासा (होटल) पर चले गए। वहां गुटखा खाते हुए लक्ष्मण की थूक मनोज सिंह के पैर पर पड़ गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। पहले मनोज सिंह ने गाली गलौज की। फिर अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। इसके बाद धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट को काट दिया।

Sponsored

इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रदेव ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored