Sponsored
Breaking News

प्रेमिका ने बंद की बात तो फेंका एसिड:60 की उम्र में दिल दे बैठा बुजुर्ग, बच्चों को लेकर हुआ विवाद तो फेंका तेजाब

Sponsored

बेतिया में 60 साल के बुजुर्ग को 48 साल की महिला से प्यार हो गया। बच्चों को लेकर दोनों के रिश्ते में थोड़ी दूरियां आई तो उसने महिला पर एसिड फेंक दिया। एसिड अटैक से महिला का चेहरे, पेट और पीठ जल गया है। मामला नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव का है।

Sponsored

गुरुवार रात महिला अपने घर में सो रही थी। तभी वो आया और एसिड फेंक दिया। शुक्रवार सुबह परिजन घायल अवस्था में महिला को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को बेतिया रेफर कर दिया।

Sponsored

महिला ऑन कैमरा प्रेम प्रसंग की बात से कर रही इनकार

Sponsored

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि गांव के ही कासिम मियां ने उसके ऊपर तेजाब फेंका है। महिला ने बताया कि गुरुवार को गांव के ही कासिम मियां और उसके घर के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। देर रात जब वह घर में सोई थी तो उस पर तेजाब फेंक कर कासिम मियां भागने लगा। हालांकि, उसने कासिम मियां को देख लिया और शोर मचाने लगी, लेकिन वह फरार हो गया। महिला कैमरे पर प्रेम प्रसंग की बात को इनकार कर रही है। ऑफ कैमरा प्रेम प्रसंग का मामला ही बता रही है।

Sponsored

अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला।

Sponsored

कासिम मियां से था महिला का अफेयर

Sponsored

आरोपी कासिम मियां ने बताया कि 12 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई। इसी बीच दोनों का अफेयर शुरू हुआ। करीब दो साल तक दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। दो साल बाद दोनों के बच्चों के हस्तक्षेप के बाद ब्रेकअप हो गया। इसके बाद कभी भी दोनों एक दूसरे के तरफ पलट कर नहीं देखे। एक गांव होने के कारण कभी सामना हो जाता तो हालचाल पूछकर अपने-अपने रास्ते चले जाते थे।

Sponsored

बुजुर्ग ने कहा- बच्चों के विवाद का आरोप गलत

Sponsored

बुजुर्ग ने बताया कि दोनों बच्चे बड़े हो गए हैं और एक दो बच्चों की शादियां भी हो गई है। महिला के पुत्र विदेश में हैं। ऐसे में बच्चों का विवाद में तेजाब फेंकने का आरोप लगाना समझ से परे है। बुजुर्ग ने पुलिस के समक्ष अपनी सफाई में बताया कि तेजाब किसी दूसरे ने फेंक कर उसको फंसा दिया है। वहीं नरकटियागंज शिकारपुर प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला को इलाज के लिए बेतिया भेजा गया है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored