Sponsored
Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, गोरखपुर का दौरा रद्द करके पीजीआई पहुंचे सीएम योगी

Sponsored

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, गोरखपुर का दौरा रद्द करके पीजीआई पहुंचे सीएम योगी : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार को उनकी हालत फिर से बिगड़ गई। उनका डायलिसिस किया जा रहा है। डॉक्टर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की कोशिश में जुटे हैं। कल्याण सिंह की बिगड़ी सेहत की खबर पाकर सीएम योगी गोरखपुर का दौरा रद्द करके पीजीआई पहुंचे। 24 घंटे के भीतर यह दूसरी बार था जब सीएम योगी पूर्व सीएम का हालचाल जानने पहुंचे थे।

Sponsored

सूत्रों के मुताबिक उनकी किडनी में फिर से इन्फेक्शन बढ़ गया है। आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह को देखने पहुंचे थे। सीएम ने पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन और परिजनों से कल्याण के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की थी। क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है।

Sponsored

चार जुलाई को पीजीआई में शिफ्ट किए गए थे पूर्व सीएम कल्याण सिंह
कल्याण सिंह को 4 जुलाई को नाजुक अवस्था में पीजीआई शिफ्ट किया गया था। क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में उपचार होने के करीब चार दिन बाद कल्याण की तबीयत में काफी सुधार हुआ। वह लोगों से बातचीत करने के साथ उनका जवाब भी दे रहे थे। 17 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया। अगले दिन फेफड़ों को जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन न मिलने पर 18 जुलाई को गले में नली (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन) डाली गई। ज्यादा दिक्कत बढ़ने पर 21 जुलाई को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। दो दिन से गुर्दे की काम करने की गति धीमी होने पर डॉक्टरों ने डायलिसिस शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य अंगों पर भी दबाव पड़ रहा है। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि कल्याण के उपचार में दिल, गुर्दा, डायबिटीज, न्यूरो, यूरो, गैस्ट्रो व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग समेत 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में लगी हुई है।

Sponsored

 

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored
Sponsored
Pranav prakash

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored