Sponsored
Breaking News

पर्यटन के क्षेत्र तेजी से उभर रहा गया जिला, इस जगह पहाड़ी पर शुरू होगा रोप-वे लगाने का काम

Sponsored

गया जिले के ब्रह्मयोनि और डुंगेश्वरी पहाड़ी पर 22 करोड़ से रोप-वे का निर्माण शीघ्र ही शुरू होगा। रोप-वे निर्माण हेतु एजेंसी की तब्दीश शुरू है। डुंगेश्वरी रोप-वे निर्माण में 14.87 करोड़ जबकि ब्रह्मयोनि रोप-वे में 7.54 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने निविदा निकालकर एजेंसियों से दोनों रोप-वे के टेस्टिंग, संचालन, डिजाइन, इंस्टालेशन और आपूर्ति से जुड़े काम के लिए निविदा निकाली है। इसके लिए 22 सितंबर की आखिरी तिथि निर्धारित है। इसी दिन तकनीकी टेंडर खोला जाएगा। पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, इसी माह तक डुंगेश्वरी तथा ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर रोप-वे का काम प्रारंभ हो जाएगा।

Sponsored

प्राथमिक योजना के मुताबिक, डुंगेश्वरी पहाड़ी पर बनने वाले रोप-वे में दो हिस्से होंगे। पहला सेंशन बस-कार स्टैंड से शुरू होकर डुंगेश्वरी माता मंदिर को जाएगा। इसके लिए छह केबिन बनेंगे। हर केबिन में छह लोग बैठ सकेंगे। इसमें लगभग पांच मिनट का समय लगने की उम्मीद है। इससे थोड़ी ही दूर पर रोप-वे का दूसरा भाग शुरू होगा। यह डुंगेश्वरी पहाड़ी के नजदीक स्तूप तक जाएगा। इसके लिए दो केबिन बनेंगे जिसमें छह यात्री बैठ पाएंगे। इसमें लगभग पांच मिनट 15 सेकेंड का समय लगेगा।

Sponsored

गया की ब्रह्मयोनि पर्वत पर बनने वाले रोप-वे में कुल चार केबिन होंगे। हर केबिन में चार-चार लोगों के बैठने की सुविधा होगी। यह रोप-वे दया प्रकाश सरस्वती स्कूल के नजदीक से शुरू होकर ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर मातृयोनि गुफा के नजदीक जाएगा। इस यात्रा को पूरा करने में तकरीबन छह मिनट का वक्त लगेगा।

Sponsored

राज्य में राजगीर तथा बांका के बाद गया जिले के डुंगेश्वरी तथा ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर निर्माण होने वाले रोप-वे राज्य का तीसरा एवं चौथा रोप-वे होगा। प्रदेश में छह नए रोप-वे निर्माण का प्रस्ताव पर्यटन विभाग ने बनाया है। इसमें गया में प्रेतशिला पहाड़ी पर रोप-वे बनाए जाने का प्लान है। इसके साथ ही कैमूर के मुंडेश्वरी पर्वत, जहानाबाद का वाणावर पर्वत और रोहतासगढ़ किला को रोप-वे से जोड़ने की तैयारी है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Share
Published by
Abhishek Anand
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored